फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   नए साल में बहेगी विकास की गंगा--?

नए साल में बहेगी विकास की गंगा--?

Sun, 31 Dec 2017 01:25 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
नए साल में बहेगी विकास की गंगा--?
नए साल में गढ़ में बहेगी विकास की गंगा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नए साल में तीर्थनगरी की शान में चार चांद लगने वाले हैं। इसे लेकर पालिका बोर्ड ने अपनी कार्य योजना तैयार कर ली है। गढ़ और ब्रजघाट में दो गेट बनाने के साथ ही महमाई रोड और ठंडी सड़क का चौड़ीकरण भी कराया जाएगा, जबकि गंगा किनारे को क्लीन और ग्रीन बनाने का सपना भी साकार किया जाना है।
नए साल में शिवगंगा गेट और ब्रजघाट को आने वाले पलवाड़ा रोड के बलवापुर तिराहे पर पौराणिक गंगा गेट का निर्माण होना है। मीरा रेती से होकर गांव अल्लाबख्शपुर के सामने हाईवे को जोड़ने वाले महमाई रोड और संत रविदास चौक से स्याना चौपला पर हाईवे को जाने वाली ठंडी सड़क का चौड़ीकरण कराया जाना है। चौपला के शहीद पार्क, अंबेडकर पार्क और गढ़ के सुभाष पार्क का सुंदरीकरण भी होगा। ब्रजघाट तीर्थनगरी समेत गंगा किनारे को पूरी तरह क्लीन और ग्रीन बनाया जाएगा। इसके अलावा अंतिम संस्कार वाहन की सौगात भी मिलने वाली है, जिसके माध्यम से पालिका क्षेत्र के लोग अपने दिवंगतों के शव श्मशान घाट में ले जाकर दाह संस्कार कर सकेंगे।
विज्ञापन

चेयरमैन सोना सिंह का कहना है कि गंगानगरी के विकास को कार्य योजना तैयार कर ली गई है, जिसे छह जनवरी को होने वाली बोर्ड की पहली मीटिंग में मंजूरी दिला जल्द अमल में भी लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed