फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पर्याप्त बिजली आपूर्ति न मिलने पर भड़के उद्यमी

पर्याप्त बिजली आपूर्ति न मिलने पर भड़के उद्यमी

Tue, 26 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
पर्याप्त बिजली आपूर्ति न मिलने पर भड़के उद्यमी
पर्याप्त बिजली आपूर्ति न मिलने पर भड़के उद्यमी
विज्ञापन

- गाजियाबाद में मुख्य अभियंता के कार्यालय में किया हंगामा
- इंडस्ट्रीयल फीडर को आनंद विहार बिजलीघर से जल्द जोड़ने का मिला आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। बिजली निगम के अफसरों की अनदेखी से दिल्ली रोड इंडस्ट्रीयल एरिया को पर्याप्त बिजली आपूर्ति न मिलने से उद्यमियों को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। इसके विरोध में मंगलवार को उद्यमियों ने गाजियाबाद में चीफ इंजीनियर के कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। जल्द राहत दिलाने के आश्वासन पर वह शांत हुए।

हापुड़ स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिव अमन गुप्ता ने बताया कि दिल्ली रोड इंडस्ट्रीयल एरिया को 18 घंटे भी बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। लोकल फॉल्ट से उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। वह कई बार इंडस्ट्रीयल फीडर को आनंद विहार बिजलीघर से जोड़ने की मांग उठा चुके हैं। मगर, निगम अफसर आज कल की बात कह, उन्हें परेशान कर रहें हैं। आलम यह है कि पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिलने के कारण उद्यमियों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस दौरान स्थानीय निगम अफसर भी मौके पर पहुंचे, उद्यमियों की शिकायत पर मुख्य अभियंता ने उन्हें जमकर फटकार लगाई और जल्द उद्यमियों की समस्या के निस्तारण की बात कही।
विज्ञापन

इस मौके पर विजय अग्रवाल, पुरुषोत्तम, संजीव, सुनील जैन, संजय सिंहल, अमित मित्तल, जसवंत सिंह, ब्रह्मानंद शर्मा, सचिन अग्रवाल, कपिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed