{"_id":"59cd3bef4f1c1bd0538b4d60","slug":"91506622447-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर में जाम न लगना करें सुनिश्चित: एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर में जाम न लगना करें सुनिश्चित: एसडीएम
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में जाम न लगे करें सुनिश्चित: एसडीएम
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। शहर में आए दिन लगने वाले जाम से मुक्ति के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। इस संबंध में बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को जाम न लगने देने संबंधी दिशा निर्देश दिए।
एसडीएम कार्यालय पर आयोजित बैठक में एसडीएम डा. अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में जाम न लगे इसके लिए चौराहों को अतिक्रमण मुक्त किया जाए। इस बात को सुनिश्चित किया जाए कि चौराहों पर किसी प्रकार के वाहन खड़े न हों। दुकानों के बाहर रखे गए सामान को हटावाएं। उन वाहनों पर सख्त कार्रवाई हो जो जहां तहां खड़े रहकर जाम का कारण बनते हैं। बैठक में सीओ यातायात पवन कुमार, सीओ हापुड़ अजय कुमार, तहसीलदार केके सिंह, यातायात प्रभारी योगेंद्र मलिक मौजूद थे।