{"_id":"5bd8b0dbbdec2269960bb760","slug":"71540927707-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका पर शोषण का आरोप, आत्मदाह की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका पर शोषण का आरोप, आत्मदाह की चेतावनी
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका के अधिकारियों पर शोषण का आरोप, आत्मदाह की चेतावनी
हापुड़। पूर्व में नगर पालिका परिषद के प्रकाश विभाग में संविदाकर्मी के रूप में तैनात रहे एक कर्मचारी ने शासन और कोर्ट के आदेशों के बावजूद नगर पालिका द्वारा उसे स्थाई न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इसके विरोध में 22 नवंबर को घंटाघर के नीचे आत्मदाह की चेतावनी दी है।
नगर के मोहल्ला प्रेमपुरा निवासी राजाराम का कहना है कि वह वर्ष 1986 से 1990 तक नगर पालिका के प्रकाश विभाग में संविदाकर्मी के रूप में तैनात था। इस दौरान संविदाकर्मियों को नियमित करने का शासनादेश आया, लेकिन नगर पालिका ने उसे नियमित नहीं किया। इसके बाद वह कोर्ट चला गया। कोर्ट ने भी उसके पक्ष में निर्णय देते हुए उसे स्थाई कराने के निर्देश दिये। लेकिन अभी तक उसे नियमित नहीं किया गया है। पिछले कई वर्षों से वह कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। जिससे आजिज होकर उसने 22 नवंबर को सुबह दस बजे नगर पालिका घंटाघर के नीचे आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। हालांकि नगर पालिका के अधिकारियों ने मामले में नियमानुसार कार्य करने की बात कही है।