{"_id":"5ab3f6674f1c1bb8758b6fad","slug":"71521743463-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस और कैंटर की भिड़ंत में छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस और कैंटर की भिड़ंत में छह घायल
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस व कैंटर की भिड़ंत में छह घायल
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के हापुड़ बाइपास पर बृहस्पतिवार सुबह एक बस और कैंटर की भिड़ंत हो गई। इसमें छह यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार एक प्राइवेट बस हापुड़ से दिल्ली की ओर जा रही थी। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत निजामपुर बाइपास पर दिल्ली की ओर से आ रहे कैंटर ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गयी। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं लगी। टक्कर से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर करीब आधा घंटा यातायात व्यवस्था सुचारु की।
वहीं एक अन्य घटना में फ्रीगंज रोड पर रेलवे यार्ड से माल लेने के लिए जा रहे एक ट्रक ने एक वृद्ध को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने वृद्ध को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे गाजियाबाद के लिए रेफर कर दिया गया।