{"_id":"5a493a354f1c1b5c248b5958","slug":"71514748469-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हुड़दंगियों से निपटने पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
हापुड़। नए साल की पूर्व संध्या पर पुलिस ने शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी। सीओ के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों की भी तलाशी ली गई। शहर में खुले शराब के ठेकों पर खड़ी भीड़ को भी पुलिस ने खदेड़ दिया।
वर्ष 2018 के आगमन का जश्न दिनभर लोगों के सिर चढ़कर बोलता रहा। शाम होते ही युवाओं की टोलियों ने हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। एक-दूसरे को नए साल की मुबारकबाद देने का सिलसिला जोर शोर से चला। नव वर्ष के आगमन पर कोई अनहोनी न हो, इसके लिए एसपी हेमंत कुटियाल ने पुलिस को सतर्क रहने के कड़े निर्देश दिए। सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ शहर में गश्त कर, सघन चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान सीओ सिटी ने रेलवे रोड, फ्रीगंज रोड़, तहसील चौपला, अतरपुरा चौपला, रेलवे स्टेशन के अलावा शहर के विभिन्न होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट में भी सघन तलाशी ली। हालांकि इस दौरान कोई संदिग्ध तो नहीं मिला, लेकिन चेकिंग होते ही शहरवासियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
नए साल के आगमन पर शराब के ठेकों पर भी काफी भीड़ रही। ऐसे में पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ठेकों पर लगी भीड़ को खदेड़ दिया। सीओ सिटी ने बताया कि नववर्ष का जश्न शांतिपूर्वक मनाने के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है। लैपर्ड पर सवार पुलिस के जवान शहरभर में गश्त पर रहेंगे। इसके अलावा पीसीआर और यूपी 100 निरंतर सड़क पर गश्त करती रहेगी। शराबियों द्वारा हुड़दंग रोकने के लिए अलग से टीम गठित की गईं हैं। -------------------------------
फोटो 05
नववर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। नववर्ष की पूर्व संध्या पर गढ़-सिंभावली पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाया। पुलिसकर्मियों ने हुड़दंगियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर क्षेत्र की सुरक्षा के तहत पुलिस ने हाईवे समेत होटलों और ढाबों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। सिंभावली एसओ हरपाल सिंह ने रेलवे स्टेशन समेत हरौड़ा मोड, बक्सर, वैट मोड, नहर पटरी रेग्यूलेटर समेत पूरे क्षेत्र में चेकिंग की। इसके अलावा गढ़ कोतवाली प्रभारी दीपक त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे, मुख्य चौराहों समेत होटलों और ढाबों में सघन चेकिंग की। पुलिसकर्मियों ने राहगीरों के सामान की तलाशी के साथ ही उनको सुरक्षा के बारे में भी जानकारी दी। दीपक त्यागी ने कहा कि किसी को भी कोई संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु दिखाई दे तो 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचित करें। इसके अलावा पुलिस ने नव वर्ष पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।