{"_id":"5a4699fb4f1c1b4c528bc64e","slug":"71514576379-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी आदि की कर लें व्यवस्था, 4 घंटे गुल रहेगी शहर की बती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी आदि की कर लें व्यवस्था, 4 घंटे गुल रहेगी शहर की बती
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
आज चार घंटे गुल रहेगी शहर की बत्ती
-मोदीनगर रोड बिजलीघर पर मेंटीनेंस कार्य के चलते सुबह आठ बजे से ठप रहेगी आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। मोदीनगर रोड बिजलीघर पर मेंटीनेंस कार्य के चलते शनिवार को चार घंटे तक पूरे शहर की बत्ती गुल रहेगी। इस दौरान सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी।
मोदीनगर रोड स्थित 132केवी क्षमता के बिजलीघर से शहरभर के बिजलीघरों को आपूर्ति मिलती है। बिजलीघर पर कुछ मशीनों और तार के जर्जर होने के चलते आए दिन फॉल्ट की समस्या हो रही है। ऐसे में बेहतर आपूर्ति के लिए निगम अफसरों ने बिजलीघर पर मेंटीनेंस कार्य करने का निर्णय लिया है। एसडीओ ट्रांसमिशन डीके गुप्ता का कहना है कि मेंटीनेंस कार्य के चलते बिजलीघर बंद रहेगा। लोग पानी आदि की समुचित व्यवस्था कर लें, जिससे उन्हें परेशानी न हो।