फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   चूल्हा-चौका की चिंता छोड़ महिलाओं में वोटिंग की धुन सवार रही

चूल्हा-चौका की चिंता छोड़ महिलाओं में वोटिंग की धुन सवार रही

Thu, 23 Nov 2017 01:04 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
चूल्हा-चौका की चिंता छोड़ महिलाओं में वोटिंग की धुन सवार रही
घुघंट की आड़ में किया मतदान
विज्ञापन

चूल्हा-चौका के बाद बूथों तक पहुंची महिलाएं
गढ़मुक्तेश्वर। देश की आधी आबादी ने भी घुंघट की आड़ में जमकर मतदान किया। सुबह 10 बजे तक अधिकतर बूथों पर केवल पुरूषों की संख्या अधिक थी। लेकिन दिन ढलने के साथ-साथ बूथों पर महिलाओं की संख्या भी दिखाई देने लगी। चूल्हा चौका के बाद महिलाएं बूथों तक पहुंची।

अपनी सरकार चुनने को महिलाएं भी पीछे नहीं रही। बुधवार को हुए नगर निकाय चुनाव में महिलाओं ने भी खूब बढ़-चढ़कर मतदान किया। साढे सात बजे से शुरू हुआ मतदान के अधिकतर बूथों पर इक्का-दुक्का वोटर ही दिखाई दिए। 8 बजे के बाद मतदाताओं के उत्साह में वृद्धि हुई। लेकिन उस समय तक भी केवल पुरूष मतदाताओं में ही उत्साह नजर आया। चुल्हा-चौका कर महिलाएं भी घुंघट की आड़ में मतदान करने निकल पड़ी। सुबह लगभग 10 बजे के बाद महिलाओं मतदाताओं की संख्या में भी काफी उत्साह दिखा। अधिकतर बूथों पर महिलाओं की अलग लाइन लगाकर मतदान कराया गया। गली-मुहल्लों से जुड़ीं महिलाएं अकेले पोलिंग बूथ की तरफ जाने की बजाए समूह बनाकर घरों से निकल रही थीं, जो पार्टियों के चुनाव चिन्ह से लेकर उनका निशान बैलेट पेपर में किस नंबर पर है, इसको लेकर आपस में चर्चा करती हुईं बूथों की ओर बढ़ रही थीं। गुलबहार, चांद कमर, रिंकी चौधरी, गीता अग्रवाल, मंजू शर्मा का कहना है कि महिलाएं किसी से कम नहीं है। उन्हें भी अपनी सरकार चुनने में भागीदारी निभानी चाहिए। निकाय चुनाव से पांच सालों के लिए पालिका की आने वाली दिशा और दशा तय होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed