फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   5th February will be the nomination, the vote of seven.

पांच फरवरी को होगा नामांकन, सात को मतदान

Mon, 18 Jan 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 18 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
5th February will be the nomination, the vote of seven.
आखिरकार लंबे इंतजार के बाद ब्लाक प्रमुख चुनाव की अधिसूचना राज्य चुनाव आयोग ने जारी कर दी है। पांच फरवरी को नामांकन और सात फरवरी को मतगणना होगी और उसी दिन मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पिछले काफी दिनों से  बीडीसी सदस्य और ब्लाक प्रमुख के संबंधित उम्मीदवार अधिसूचना जारी होने का इंतजार कर रहे थे। सोमवार को अधिसूचना जारी होने के बाद ब्लाक प्रमुख चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई हैं। चारों ब्लाकों के संभावित प्रत्याशी बीडीसी सदस्यों से सम्पर्क करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


वहीं विभिन्न राजनैतिक दलों से भी प्रत्याशी समर्थन लेने में जुट गए हैं। वहीं बीडीसी सदस्य भी इस इंतजार में बैठे हैं कि वह अपने मत का इस्तेमाल कर सकें। हापुड़ ब्लाक में 159 बीडीसी, गढ़मुक्तेश्वर 101, सिंभावली में 101 और धौलाना में 110 बीडीसी सदस्य हैं। यह बीडीसी अपने ब्लाक प्रमुख का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग की ओर से अधिसूचना जारी हो गई है। उनके स्तर से एक फरवरी को सार्वजनिक सूचना अपने स्तर से जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन कराया जाएगा और निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराया जाएगा।


इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये जायेंगे। उल्लेखनीय है कि हापुड़ ब्लाक प्रमुख का पद एससी महिला, सिंभावली सामान्य, गढ़मुक्तेश्वर पिछड़ा वर्ग और धौलाना सामान्य जाति के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed