{"_id":"662d31898e7f66ba830a4d6f","slug":"5947-percentage-voting-in-hapur-hapur-news-c-135-1-hpr1001-109998-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जिले में 59.47 फीसदी हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जिले में 59.47 फीसदी हुआ मतदान
Sat, 27 Apr 2024 10:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 27 Apr 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। जिले में मतदान का सही प्रतिशत शुक्रवार की देर रात प्रशासन ने जारी किया है। संशोधन के बाद जिले में 59.47 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि, शुक्रवार की देर शाम 59.08 प्रतिशत मतदान होने का दावा किया जा रहा था। देर रात के बाद मतदाता प्रतिशत का अंतिम आंकड़ा जारी किया गया। जबकि, वर्ष 2019 में जनपद में 66.76 प्रतिशत मतदान हुआ था।
शुक्रवार को हुए लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण में इस बार हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में शाम छह बजे तक 59.71, धौलाना में 59.31 और गढ़मुक्तेश्वर में 59.41 प्रतिशत मतदान हुआ। तीनों ही विधानसभा क्षेत्रों में पिछले बार के मुकाबले लगभग सात प्रतिशत मतदान कम रहा है। वर्ष 2019 में हापुड़ में 65.94, धौलाना में 65.81 और गढ़मुक्तेश्वर में 68.75 प्रतिशत मतदान रहा था। कम मतदान प्रतिशत के कारण ही जिले की तीनों सीटों पर कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। ऐसे में भाजपा, सपा व कांग्रेस गठबंधन और बसपा के बीच मुकाबला रोचक हो गया है। इस संबंध में एडीएम संदीप कुमार का कहना है कि शुक्रवार की देर रात तक पोलिंग पार्टियां नवीन मंडी में पहुंची थी। सभी से डाटा लेने के बाद उसे कंपाइल किया गया था। जिसके बाद जिले का मतदान तीनों एआरओ ने उपलब्ध कराया। जिसमें मतदान का प्रतिशत 59.47 रहा।