फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   57 percent student leave exam

Hapur News: सिपाही भर्ती - 57 फीसदी अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Sat, 24 Aug 2024 09:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 24 Aug 2024 09:34 PM IST
विज्ञापन
57 percent student leave exam
हापुड़। पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 57 फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शनिवार को दोनों पालियों में कुल 7660 अभ्यर्थियों में से मात्र 3333 ने परीक्षा दी। दूसरे दिन भी केंद्रों के बाहर कड़ी सुरक्षा रही।
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन सुबह आठ बजते ही परीक्षार्थियों का केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया था। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों के जूते मौजे उतरवाए गए। कलावा और हाथों के धागे काट दिए गए। महिलाओं के मंगलसूत्र और कुंडल तक निकलवा दिए। पहली पारी में कुल 3830 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, जिनमें से 1642 ने ही भाग लिया। जबकि दूसरी पारी में 3830 में से 1691 अभ्यर्थियों ने ही भाग लिया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया। पुलिस कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरों की मदद से परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाती रही। पुलिस कर्मी कैमरों की मदद से हर गतिविधियों पर निगाह रखे हुए थे। अफसर भी कंट्रोल रूम में जाकर सीसीटीवी देख आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे।
विज्ञापन




यातायात व्यवस्था रही बेहतर --

यूपी पुलिस परीक्षा को लेकर जनपद की यातायात व्यवस्था सुचारू रही। इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं ताकि परीक्षार्थियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़ा। यातायात पुलिस कर्मी चौराहों और तिराहे के साथ साथ परीक्षा केंद्रों के पास सुबह से ही मुस्तैद दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर रही भीड़-

शनिवार को भी रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर परीक्षार्थियों की भीड़ रही। विभिन्न ट्रेनों से परीक्षार्थी पहुंच रहे थे। रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। आरपीएफ और जीआरपी के जवान मुस्तैद रहे। वहीं बस स्टैंड पर भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।






बेटियों का खाकी पहनाने का सपना लेकर पहुंचे परिजन-

हापुड़। वर्दी पहनकर देश सेवा करने पर परिजनों का सिर भी फख्र से ऊंचा होता है। ऐसे में अभिभावक अपनी बेटियों को पढ़ा लिखाकर पुलिस में भर्ती कराकर वर्दी पहनाने का सपना लेकर उन्हें परीक्षा दिलाने के लिए परीक्षा केंद्र पहुंचे।

बुलंदशहर के गाव पवसरा निवासी मुनीश कुमार खेती करते हैं। उनके लिए बेटा और बेटी एक समान है। वह अपनी बेटी आशना को पुलिस में भर्ती कराने की उम्मीद लेकर शनिवार को मेरठ रोड स्थित एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा कराने के लिए पहुंचे। वहीं सेना से सेवानिवृत्त मेरठ के दौराला निवासी मलखान सिंह भी अपनी बेटी छाया रानी को वर्दी में देखना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी कड़ी मेहनत कर पिछले कई माह से पुलिस में भर्ती होने के लिए परीक्षा की तैयारी कर रही थी। अपनी बेटी को वर्दी पहनकर देश सेवा करते हुए उनका सपना है।



हिंदी के प्रश्न रहे सरल-

परीक्षा में इतिहास, जीएसटी, दिवस, अंतरराष्ट्रीय देशों की राजधानी संबंधित प्रश्न पूछे गए थे। हिंदी अनुभाग सबसे सरल रहा। -दिग्विजय सिंह, भिंड, मध्य प्रदेश-फोटो सं-12



गणित के सवालों ने उलझाया

परीक्षा के दौरान सभी अनुभाग सामान्य थे। लेकिन गणित के प्रश्नों को सुलझाने में अधिक समय लगा, थोड़ा ओर समय मिलता को और अच्छा करने का अवसर मिलता। -मनीषा, मेरठ-फोटो सं-13

-----

सामान्य अध्ययन से पूछे कठिन सवाल

पेपर आसान रहा लेकिन सामान्य अध्ययन से कठिन सवाल पूछे गए थे। परीक्षा के दौरान अच्छी व्यवस्था की गई है, जिससे अभ्यार्थियों को काफी राहत मिली है। - शालिनी त्रिपाठी, सतना, मध्य प्रदेश-फोटो सं -14




रीजनिंग आसान, सामान्य ज्ञान कठिन-

परीक्षा को लेकर काफी समय से तैयारी कर रही थी। पेपर में रीजनिंग अनुभाग काफी सरल रहा, लेकिन सामान्य ज्ञान के प्रश्नों ने उलझा दिया। हालांकि पेपर सही रहा। - वंदना रानी, खुर्जा-फोटो सं-15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed