{"_id":"5bd8b0ecbdec2269aa2a1997","slug":"51540927724-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीज, भूमि शोधन से फसल उत्पादन में होती है बढ़ोतरी-धर्मेंद्र जाखड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीज, भूमि शोधन से फसल उत्पादन में होती है बढ़ोतरी-धर्मेंद्र जाखड़
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीज शोधन के प्रति कृषि विभाग ने निकाली जागरूकता रैली
हापुड़। भूमि, बीज शोधन के प्रति किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से कृषि विभाग के अफसरों द्वारा गांव चितौली में जन जागरण रैली निकाली गई। इसमें किसानों को शोधन के लाभों से अवगत करा, तकनीकी खेती को अपनाने के टिप्स दिए।
कृषि रक्षा सहायक विकास अधिकारी धर्मेंद्र जाखड़ ने बताया कि बीज शोधन से फसलों को अनेक रोगों से मुक्ति मिल जाती है। क्योंकि शोधन के बाद बीज पूरी तरह निरोगी हो जाता है, साथ ही उसके अंकुरण की स्थिति भी बेहद अच्छी होती है। इस विधि को अपनाने से फसल में बंपर उत्पादन होता है।
सहायक विकास अधिकारी ज्ञानवीर सिंह ने बताया कि मृदा में अंधाधुंध रसायनिक उर्वरकों के प्रयोग से भूमि का स्वास्थ्य काफी बिगड़ता जा रहा है। भूमि शोधन के बाद इस विकट समस्या से मृदा को बचाया जा सकता है। जन जागरण रैली के दौरान कृषि अफसरों ने किसानों को बीज, मृदा शोधन के लाभों की जानकारी दी, साथ ही तकनीकी खेते के भी टिप्स दिए। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे।