{"_id":"5ab548c24f1c1b094a8b6e53","slug":"51521830082-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका की 62 सौ वर्ग मीटर भूमि कब्जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका की 62 सौ वर्ग मीटर भूमि कब्जाने का आरोप
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका की 62 सौ वर्ग मीटर भूमि कब्जाने का आरोप
हापुड़। भाजपा सभासद ने नगर पालिका पिलखुवा अध्यक्ष, उनके पति और कुछ लोगों पर 6200 वर्ग मीटर भूमि कब्जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है।
भाजपा सभासद विकास तोमर ने शिकायत में कहा कि नगर पालिका परिषद पिलखुवा की मोटर स्टैंड के पास स्थित करीब 6200 वर्ग मीटर भूमि खसरा नंबर 1510, 1511, 1512 को पूर्व में कब्जा मुक्त कराया गया था। नगर पालिका अध्यक्ष व उनके पति के साथ मिलकर कुछ लोग इस भूमि को दोबारा कब्जा कर लिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में कुछ लोगों की मौजूदगी में पटवारी द्वारा 27 फरवरी को पैमाइश कराई गई थी। इस भूमि को कब्जामुक्त नहीं कराया जा रहा है। ऐसे में इस भूमि को कब्जामुक्त कराया जाए। सभासद ने मांग की कि कब्जा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए तथा पालिकाध्यक्ष के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज किए जाएं। इस संबंध में नगर पालिकाध्यक्ष पति को कई बार फोन मिलाया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।