{"_id":"59bc21154f1c1b1f688b4c7b","slug":"51505501461-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने दारोगा पर उत्पीड़न का आरोप लगा एडीजी को शिकायती पत्र भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने दारोगा पर उत्पीड़न का आरोप लगा एडीजी को शिकायती पत्र भेजा
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने दारोगा पर उत्पीड़न का आरोप लगा एडीजी को शिकायती पत्र भेजा
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली एक महिला ने शुक्रवार को एडीजी मेरठ को शिकायती पत्र भेजकर थाने में तैनात एक दारोगा पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने शुक्रवार को एडीजी को शिकायती पत्र भेजा है। जिसका कहना है कि उसके बेटे पर सिंभावली थाने में पड़ोस में ही रहने वाली महिला ने छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसके बेटे समेत दो अन्य लोगों को शांति भंग में निरुद्ध किया था। महिला का आरोप है कि सिंभावली थाने में तैनात एक दारोगा के संबंध उक्त महिला से हैं, जिसके चलते दारोगा उसके परिवार का उत्पीड़न कर रहा है। जो आए दिन उसके घर पहुंचकर गाली-गलौज करता है। पीड़िता ने एडीजी से मामले की जांच कर आरोपी दारोगा के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसओ हरपाल सिंह का कहना है कि मारपीट के मामले में दोनों पक्षों पर शांति भंग की कार्रवाई की गई थी। जिसके चलते महिला दारोगा पर गलत आरोप लगा रही है।