{"_id":"593ec0431126f49c418b4864","slug":"5-crore-not-received-from-flyover-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ रोड फ्लाई ओवर के लिए शासन से नहीं मिले 5 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ रोड फ्लाई ओवर के लिए शासन से नहीं मिले 5 करोड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
फ्लाई ओवर
- फोटो : अमर उजाला
जल निगम द्वारा गढ़ रोड रेलवे फाटक पर बनाए जा रहे फ्लाई ओवर के लिए शासन से शेष पांच करोड़ रुपये अब तक नहीं मिले हैं। नतीजतन वहां निर्माण कार्य रुका है। इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। इस मामले में अब डीएम खुद लखनऊ जाकर पैरवी करेंगे।
विज्ञापन
आश्चर्य की बात है कि इस फ्लाई ओवर के निर्माण पर अब तक 30 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च हो चुके हैं, लेकिन 5 करोड़ रुपये नहीं मिलने के कारण फ्लाई ओवर का निर्माण रुका हुआ है। ऐसे में जनता को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी वाहन तो इधर से गुजर ही नहीं सकते।
विज्ञापन
जिलाधिकारी कृष्णा करुनेश का कहना है कि इस कार्य के पांच करोड़ रुपये के लिए वह दो बार शासन को पत्र लिख चुके हैं। पता नहीं किन कारणों से उक्त धनराशि नहीं आ सकी है। अब वह खुद लखनऊ जाकर इस मामले की पैरवी करेंगे।
विज्ञापन
उधर भाजपा के क्षेत्रीय विधायक विजयपाल सिंह का कहना है कि इस फ्लाई ओवर के निर्माण में विलंब होना काफी गंभीर मामला है। इससे हजारों लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि रविवार को भी उन्होंने इस मामले को लेकर डीएम से वार्ता की थी।
इतना ही नहीं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मिलकर उन्हें इस संबंध में एक पत्र सौंपकर रुपये रिलीज कराने का अनुरोध कर चुके हैं। उम्मीद है कि जल्द ही धनराशि रिलीज हो जाएगी।