फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   4808 student absent from exam

Hapur News: 4808 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा दी परीक्षा,4808 रहे अनुपस्थित

Fri, 23 Aug 2024 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 23 Aug 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
4808 student absent from exam
हापुड़। जिले में नौ केंद्रों पर शुक्रवार को दो पालियों में यूपी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा हुई। पंजीकृत 8208 अभ्यर्थियों के सापेक्ष केवल 3187 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, 5021 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। केंद्रों पर मंगलसूत्र, राखी, कलावा आदि उतरवाकर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। वहीं देरी से आने पर 20 अभ्यर्थियों को केंद्र से ही वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन

जिले में पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार समेत कई दूर दराज से जिलों से अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। सुबह की पाली में 4104 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इसमें सिर्फ 1581 ही परीक्षा देने पहुंचे। 2523 छात्र अनुपस्थित रहे, परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले अभ्यर्थियों को केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। वहीं, सैकड़ों किलोमीटर दूरी से आने के कारण बहुत से अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय पर केंद्रों पर नहीं पहुंच सके। जिसके कारण ऐसे अभ्यर्थियों को वापस भेज दिया गया। अहमदनगर से आई लविता केंद्र के बाहर ही रोने लगी।
विज्ञापन


दूसरी पाली में भी 4104 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इस पाली में 1606 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। 2498 ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पालियों में महज 38.82 फीसदी अभ्यर्थी ही पेपर देने पहुंचे। सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल केंद्रों के बाहर तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी डीके ठाकुर ने कंट्रोल रूम का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि हापुड़ समेत मंडल के समस्त जिलों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। वहीं, केंद्र पर प्रवेश से पहले कलावा, राखी, मंगलसूत्र आदि उतरवाए गए। पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण कर, नकलविहीन परीक्षा संपन्न करायी।



बिहार, पश्चिम बंगाल से आए छात्र-

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा देने के लिए जिले में बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश से अभ्यर्थी आए। विभिन्न कठिनाइयों का सामना करते हुए वह केंद्रों तक पहुंचे। परीक्षा चलने तक परिजनों को बाहर ही इंतजार करना पड़ा। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों पर रात में भी अभ्यर्थी भटकते रहे।






हिंदी व्याकरण के सवाल थे कठिन-

सिपाही भर्ती की परीक्षा देने पश्चिम बंगाल से आए शिवंदुपाल ने बताया कि पेपर में हिंदी व्याकरण से जुड़े सवाल कठिन थे। जिन्हें हल करने में सबसे अधिक परेशानी हुई, बाकी पूरा प्रश्न पत्र आसान था।--फोटो संख्या--२७
पिछली बार से आसान रहा पेपर-
बुलंदशहर निवासी खुशबू रानी ने बताया कि पिछली बार हुई परीक्षा से इस बार का प्रश्न पत्र आसान रहा। प्रश्न पत्र में हर विषय से जुड़े सवाल थे, खेल जगत, दिवस और सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी आसान रहे।--फोटो संख्या--२८



गणित के सवालों ने उलझाया-

भोपाल से आए अमित ने बताया कि पेपर में गणित के सवालों ने उलझाया। कई प्रश्न कठिन थे, जिन्हें हल करने में अधिक समय लग गया। बाकी प्रश्न पत्र आसान ही था, जिसे हल करने में परेशानी नहीं हुई।--फोटो संख्या--२९



रिजनिंग के सवाल लगे कठिन-

बिहार से आई रूचि ने बताया कि प्रश्न पत्र में सिर्फ रिजनिंग के सवाल ही कुछ कठिन थे। जिन्हें हल करने में परेशानी हुई, गणित के भी एक दो सवाल कठिन थे, बाकी सब कुछ आसान ही रहा।--फोटो संख्या-३०




शांतिपूर्वक हुई परीक्षा-

हापुड़ के समस्त परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हुई। कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया, सब कुछ ठीक मिला। आगे भी परीक्षाएं नकलविहीन संपन्न कराई जाएगी।---डीके ठाकुर, एडीजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed