फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   46 The complainant returned empty-handed.

तहसील दिवस: फिर खाली हाथ लौटे 46 फरियादी

Tue, 03 Jan 2017 09:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 03 Jan 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
46 The complainant returned empty-handed.
तहसील दिवस - फोटो : अमर उजाला

तहसील सभागार में मंगलवार को उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 11 शिकायतें आईं। इनमें से एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। वहीं गढ़ में 20 और धौलना में 15 फरियादियों को बैरंग लौटना पड़ा।

विज्ञापन


उपजिलाधिकारी मीनू राणा की अध्यक्षता में मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में ततारपुर गांव निवासी संजीव कुमार ने खतौनी में नाम ठीक कराने, मोहल्ला नबीकरीम निवासी शीला ने पेंशन दिलाने, बाबूगढ़ निवासी इंद्रपाल ने दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की शिकायत की।
विज्ञापन


इसके अलावा गांव छपकौली निवासी अरुण कुमार ने चकरोड खुलवाने, मोहल्ला पुराना बस अड्डा निवासी मिट्ठन लाल अग्रवाल ने शराब ठेका हटवाने, आरिफपुर मढैंया निवासी जराफत अली ने राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई किए जाने सहित कुल 11 शिकायतें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से किसी भी शिकायत का मौके पर समाधान नहीं हो सका। उप जिलाधिकारी मीनू राणा ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर जल्द सभी शिकायतों का समाधान कराया जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक राम नयन यादव, तहसीलदार सुभाष सिंह, सीओ शैलेंद्र राठौर ईओ संजय मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। गढ़मुक्तेश्वर में सीडीओ कुनाल सिल्कू की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ।

इसमें कुल 20 शिकायतें पहुंचीं। इनमें से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। सीडीओ ने लंबित चल रही शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही होने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

इस मौके पर डीएफओ पीएन सिंह, एसडीएम आरएन पांडेय, सीओ सतीश चंद पांडेय, तहसीलदार मनोज कुमार सिंह, नायब तहसीलदार एके शर्मा आदि अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। धौलाना में एसडीएम डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया।

इसमें कुल 22 शिकायतों में से महज 7 का निस्तारण किया गया। ग्राम कंदौला निवासी सतीश ने पिलखुवा मार्ग स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति के पास किए गए अतिक्रमण हटाने, तिसौली खेड़ा के सरजीत ने अपनी भूमि पर किए जा रहे कब्जे को रुकवाने,

गांव लालपुर निवासी आकिल ने राशनकार्ड बनवाने, आलमपुर निवासी ने राशन की दुकान निरस्त करवाने, समाना निवासी अजय राणा ने विभागीय कार्रवाई के बाद भी राशन की दुकान निरस्त न होने, अतुल गहलोत ने धौलाना में मानकों के विपरीत चल रहे


प्राइमरी स्कूल की जांच कर मान्यता रद्द कराने जैसी कुल 22 शिकायतें आईं। इस दौरान क्षेत्राधिकारी पिलखुवा अतुल यादव, तहसीलदार  दीपक  कुमार, नायब तहसीलदार डॉ. सुनील कुमार, बीडीओ धनेश त्यागी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed