फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित करेंगे सीएम

यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित करेंगे सीएम

Sat, 26 May 2018 12:00 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित करेंगे सीएम
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के
विज्ञापन

मेधावियों को सम्मानित करेंगे सीएम

हापुड़। यूपी बोर्ड परीक्षा में परचम लहराने वाले जिले से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के 23 मेधावी छात्रों का सम्मान 29 मई को लखनऊ में सीएम आदित्यनाथ योगी करेंगे। इस संबंध में शिक्षा निदेशक का पत्र मिलने के बाद डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को अवगत करा, मेधावियों को समारोह से एक दिन पहले पहुंचने की बात कही है।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले के मेधावी छात्रों ने परचम लहराया था। इसमें हाईस्कूल के टीएसएस इंटर कालेज से सिद्धार्थ वर्मा, काजल शर्मा, वीआईपी इंटर कालेज के प्रियांशु अग्रवाल, हर्षिता, सिमरन तोमर, दीपांशु सैनी, अजीत सिंह, वर्षा त्यागी, समीर मलिक, चेतन, हिंदु कन्या इंटर कालेज की साक्षी, श्री एमएस स्कूल के मयंक प्रताप, टैगोर पब्लिक स्कूल की हिमांशी ने टॉप टेन में स्थान बनाया था।
विज्ञापन

वहीं, इंटरमीडिएट में वीआईपी इंटर कालेज के आकाश सैनी, अंकुर, चारू तोमर, रिजवाना, केएम लाल इंटर कालेज की आरती गुप्ता, नीरज, अंशिका त्यागी, लक्षय गोयल, आरएसके इंटर कालेज की सुरभि, टीएसएस इंटर कालेज प्रियंका शर्मा ने टॉप टेन में स्थान पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि इन मेधावी छात्रों का 29 मई को लखनऊ के एलडीए कालोनी के सभागार में मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। उन्होंने प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर 26 मई तक सभी छात्रों व उनके अभिभावकों को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं। सम्मान से एक दिन पूर्व मेधावियों को समारोह स्थल पर पहुंचना होगा, उन्हें लाने ले जाने का किराया विभाग वहन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed