फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   मां समेत नवजात बेटे की हत्या कर शव फेंकने से गंगानगरी में सनसनी फैली

मां समेत नवजात बेटे की हत्या कर शव फेंकने से गंगानगरी में सनसनी फैली

Sat, 16 Dec 2017 11:59 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
मां समेत नवजात बेटे की हत्या कर शव फेंकने से गंगानगरी में सनसनी फैली
मां समेत नवजात बच्चे की हत्या कर गंगा किनारे फेंके शव
विज्ञापन

दोनों ही शवों की सफेद लोई में बांधी हुई थी गठरी
शव पोस्टमार्टम को भेजकर पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। मां समेत नवजात बेटे की हत्या कर दोनों ही शवों को लोई में गठरी बनाकर गंगा किनारे फेंके जाने से सनसनी फैल गई है। शव पोस्टमार्टम को भेजकर पुलिस जांच में जुट गई है।
ब्रजघाट तीर्थनगरी के श्मशान घाट के पास शनिवार सुबह कुछ लोगों की नजर सफेद रंग की लोई की गठरी पर पड़ी। लोगों ने चौकी में इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चादर में बंधी गठरी खोलकर देखी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। चादर में एक महिला और नवजात बच्चे का शव बंधा हुआ था। इसमें महिला लाल रंग की मैक्सी और पैरों में तीन बिछुवे पहने थी, जबकि नवजात का शव कंबल में लिपटा था। महिला समेत उसके नवजात बच्चे का शव गंगा किनारे गठरी में बंधा मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डीएसपी संतोष मिश्रा, इंस्पेक्टर दीपक त्यागी और चौकी इंचार्ज केपी सिंह मौके पर पहुंचे जिन्होंने बारीकी से जांच पड़ताल करने के बाद दोनों शवों को सील कराकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

डीएसपी संतोष मिश्रा का कहना है कि फौरी तौर पर की गई जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि डिलीवरी के दौरान महिला समेत उसके नवजात बेटे की मौत हो गई, लेकिन ससुराल वाले दहशत के कारण दोनों शवों को गंगा किनारे फेंक गए हैं। हालांकि अब शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल हकीकत का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन के भीतर हुई दूसरी वारदात
गाजियाबाद के भोपुरा निवासी हेयर कटिंग सैलून संचालक प्रताप सिंह द्वारा अपनी पत्नी पायल 24 साल की आलूवाली धर्मशाला के कमरे में गला घोटकर हत्या करने की घटना के चार दिन बाद महिला और उसके नवजात बेटे का शव मिलने से गंगानगरी में सनसनी फैल गई है, जिससे स्थानीय लोगों समेत धार्मिक अनुष्ठानों के लिए बाहरी प्रांतों से आने वालों में अजीब सी दहशत व्याप्त हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed