{"_id":"5a1877cf4f1c1b3c3d8b99a1","slug":"41511552974-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्या पर भड़के भाकियू भानु के कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्या पर भड़के भाकियू भानु के कार्यकर्ता
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो फाइल संख्या 24एचपीआर पीएच-04
किसानों की समस्या पर भड़के भाकियू भानु के कार्यकर्ता
-डीएम को ज्ञापन देकर जल्द समस्याओं के निस्तारण की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। किसानों की विभिन्न समस्याओं के विरोध में भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जल्द समस्या निस्तारण की मांग की। जल्द समस्या का निस्तारण न होने पर कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
इस दौरान भाकियू भानु के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने बताया कि किसानों को समय से पर्चियां नहीं मिल पा रही हैं। ऐसे में उनकी गेहूं की बुवाई प्रभावित हो रही है। इस संबंध में कई बार प्रशासनिक अफसरों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इसके अलावा गांव दत्तियाना के बाहर बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इससे गन्ने की ट्रॉली आदि लेकर जाने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर योगेश त्यागी, ललित त्यागी, सतेंद्र त्यागी, त्रिलोकचंद, करन सिंह समेत एक दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहें।