फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   173 टेबिल पर 865 कर्मचारी करेंगे नगर निकाय चुनाव की मतगणना

173 टेबिल पर 865 कर्मचारी करेंगे नगर निकाय चुनाव की मतगणना

Sat, 25 Nov 2017 01:26 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
173 टेबिल पर 865 कर्मचारी करेंगे नगर निकाय चुनाव की मतगणना

विज्ञापन
173 टेबिल पर 865 कर्मचारी करेंगे नगर निकाय चुनाव की मतगणना
हापुड़। जिले की तीन नगर पालिका और एक नगर पंचायत चुनाव के मतों की गणना एक दिसंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। दोपहर बाद तक मतगणना पूरी कर ली जाएगी। नवीन मंडी हापुड़ में 730 और गढ़ के चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कालेज में 135 कर्मचारी कुल 173 टेबिल पर निकाय चुनाव की मतगणना करेंगे। मतगणना स्थल पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगे। सुरक्षा के संदर्भ में शुक्रवार को एसडीएम, तहसील प्रशासन ने मतगणना स्थल हापुड़ नवीन मंडी का निरीक्षण किया।
सहायक निर्वाचन अधिकारी श्रवण कुमार त्यागी ने बताया कि मतगणना के लिए प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक और चार मतगणना सहायक तैनात किए जाएंगे। अध्यक्ष और सदस्यों के लिए अलग अलग टेबल लगाई जाएंगी। इसमें हापुड़ अध्यक्ष की मतगणना के लिए 63, पिलखुवा के लिए 25, गढ़ के लिए 18 और बाबूगढ़ नगर पंचायत के लिए 2 टेबिल लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

वहीं हापुड़ सदस्य पद की मतगणना के लिए 42, पिलखुवा के लिए 12, गढ़ के लिए 9 और बाबूगढ़ नगर पंचायत की मतगणना के लिए दो टेबिल की व्यवस्था होगी। जिन पर कुल 865 पर्यवेक्षक व गणना सहायक तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि हापुड़, पिलखुवा नगर पालिका और बाबूगढ़ नगर पंचायत की मतगणना हापुड़ नवीन मंडी में होगी। वहीं गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका के लिए मतगणना गढ़ के महेंद्र सिंह डिग्री कालेज में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मतगणना के दौरान कोई अव्यवस्था न फैले इसके लिए पहले से ही 10 फीसदी अतिरिक्त स्टॉफ को रिजर्व में रखा गया है। प्रत्येक चक्र की गणना पूरी होने के बाद प्रत्याशियों के एजेंटों के हस्ताक्षर कराए जाएंगे। इसके बाद परिणाम को प्रेक्षक और जिला निर्वाचन अधिकारी के पास भेजा जाएगा।
उन्होंने बताया कि मतगणना स्थलों को पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा और वीडियो ग्राफी भी कराई जाएगी। इस बार चुनाव के नतीजे दोपहर तक घोषित करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अध्यक्ष और वार्ड सदस्य पद की मतगणना एक साथ ही की जाएगी। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी तथा उम्मीद है कि दोपहर बाद दो बजे तक मतगणना का कार्य पूरा हो जायेगा। शुक्रवार को इन तैयारियों का जायजा लेने के लिए एसडीएम डा.अजय कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार कमलेश कुमार सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी श्रवण कुमार त्यागी ने नवीन मंडी पर मतगणना स्थल का निरीक्षण किया।

-डीएम ने ली बैठक
निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर शुक्रवार को डीएम कृष्णा करुनेश ने जिला मुख्यालय पर एडीएम, सभी एसडीएम, तहसीलदार, आरओ और एआरओ की बैठक ली। जिसमें उन्होंने एक दिसंबर को होने वाले मतगणना को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed