फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   40 crore sale on dhanteras

Hapur News: धनतेरस पर चमका बाजार, 40 करोड़ का हुआ कारोबार

Fri, 10 Nov 2023 10:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 10 Nov 2023 10:00 PM IST
विज्ञापन
40 crore sale on dhanteras
हापुड़। धनतेरस पर शुक्रवार को कारोबार चमक गया। लोगों ने सुबह से लेकर रात तक जमकर खरीदारी की, जिसके चलते देर रात तक बाजार गुलजार रहे और खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। बर्तन, सराफा, इलेक्ट्रोनिक्स, ऑटोमोबाइल समेत सभी बाजार में व्यापारी गदगद नजर आए। धनतेरस पर करीब 40 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। देर रात तक खरीदारी का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

धनतेरस पर खरीदारी करने के लिए सुबह से ही लोग बाजारों की ओर रुख करने लगे थे। नगर के पुराने और प्रसिद्ध बाजारों में शामिल कसेरठ बाजार, कोठी गेट, सराफा बाजार, बाजार बजाजा, मंडी पाटिया, छोटी मंडी, बड़ी मंडी, गोल मार्केट, गांधी गंज में ग्राहकों की भारी भीड़ रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे ही ग्राहकों की भीड़ बढ़ती गई। लोगों ने कसेरठ बाजार में स्टील, तांबे समेत अन्य धातुओं के बर्तनों की खरीदारी की। इसके अलावा टीवी-फ्रीज, बाइक से लेकर कार तक के अलावा सराफा बाजार में भी खूब रौनक रही। बाजारों में मेले सा नजारा नजर आया। ऑफर्स के चलते खरीदारों की चांदी रही। इसके अलावा झाडू, खील बताशे, मिट्टी के दीये, मोमबत्ती और पूजा सामग्री की भी खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन




ऑटो सेक्टर में रही धूम-

धनतेरस पर लोगों ने दो पहिया वाहनों और सपनों के कारों की भी खरीदारी की। वाहन शोरूम संचालक राजेश रहेजा, आशीष त्यागी, मधु तेवतिया ने बताया कि लोगों ने वाहन की खरीदारी के लिए महीनों पहले से ही बुकिंग शुरू कर दी थी। बुकिंग कराने के बाद लोगों ने वाहन की खरीदारी धनतेरस पर की। धनतेरस पर जिलेभर में करीब एक हजार दोपहिया वाहन व करीब सौ चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई है। कुल मिलाकर वाहनों का करीब 20 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




सराफा बाजार में जमकर हुई खरीदारी

धनतेरस के अवसर पर बर्तनों के साथ-साथ सोने और चांदी की भी जमकर खरीदारी होती है। लोगों ने अपनी बजट के हिसाब से सोने-चांदी के सिक्कों की खरीदारी की। साथ ही लोगों ने गहने भी खरीदे। इसके अलावा चांदी के लक्ष्मी-गणेश की भी मांग रही। सराफा बाजार में करीब दस करोड़ रुपये का व्यापार हुआ है। आभूषण के शोरूम संचालक गोविंद अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस पर ग्राहकों की अच्छी भीड़ रही है। व्यापार भी अच्छा रहा है।



डिजाइनर बर्तनों की अधिक रही मांग

बर्तन बाजार में इस वर्ष ग्राहकों में डिजाइनर बर्तनों की अधिक मांग रही। लोगों ने जमकर बर्तनों की खरीदारी की। द कसेरा एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र जैन ने बताया कि इस वर्ष पिछले दो सालों के मुकाबले अच्छा व्यापार रहा है। धनतेरस पर बाजार में करीब आठ करोड़ रुपये का व्यापार हुआ है।



इलेक्ट्रोनिक्स बाजार में जमकर हुई बिक्री-

बाजार में इलेक्ट्रोनिक्स सामान की जमकर बिक्री हुई। ग्राहकों ने एलईडी, टीवी, फ्रीज, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन, स्मार्ट टीवी समेत अन्य सामान की जमकर खरीदारी की। इलेक्ट्रोनिक कंपनियों द्वारा विभिन्न ऑफर्स दिए हुए थे। जिन्होंने लोगों को जमकर लुभाया। विक्रेता ईशु साहनी ने बताया कि त्योहारों पर सभी कंपनियों ने ऑफर्स दिए हुए हैं। नगर में करीब दो करोड़ रुपये का व्यापार हुआ है।
पिछले वर्ष के मुकाबले 50 फीसदी बढ़ा कारोबार-

पिछले वर्ष धनतेरस पर ऑटोमोबाइल, सराफा, इलेक्ट्रानिक्स, बर्तन बाजार सहित कुल मिलाकर करीब 25 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ था। लेकिन इस बार बाजार में रौनक बढ़ी और व्यापार भी करीब 50 फीसदी तक बढ़ गया। व्यापारी भी पहले से ही इस बार धनतेरस पर अच्छे कारोबार की उम्मीद लगाकर बैठे थे। कारोबार अच्छा होने पर व्यापारी भी गदगद हो गए।



रंग-बिरंगी लाइटों से सजी दुकानें

लोगों को आकर्षित करने और उत्सव के लिए मनाने के लिए दुकानदार भी बेसब्र रहे। रंग बिरंगे लाइटों और सजावटी फूलों से सजी रहीं। दुकानों की रौनक को और अधिक ग्राहकों की भीड़ ने बढ़ा दिया। वहीं, सजी हुई दुकानों ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया। देर रात तक बाजार में खरीदारों का तांता लगा रहा।




जाम की रही स्थिति

बाजार में शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर भीड़ अधिक होने के चलते पूरे दिन बाजार में जाम की स्थित बनी रही। साथ ही विभिन्न स्थानों पर लगाई गईं अस्थाई दुकानों ने रास्तों को संकरा कर दिया। संकरे रास्ते होने के चलते दो पहिया वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, भीड़ अधिक होने के चलते पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानियां झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed