फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   4 lakhs grabbed in the name of providing job in Portugal

Hapur News: पुर्तगाल में नौकरी दिलाने के नाम पर 4 लाख हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
4 lakhs grabbed in the name of providing job in Portugal
सिंभावली। युवक को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक परिवार के सदस्यों ने उसके भाई से चार लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गांव रतुपुरा निवासी आस मोहम्मद ने बताया कि हरोड़ा मोड़ निवासी नवदीप से उसका कुछ समय पहले परिचय हुआ था। उसने बताया कि वह युवकों को विदेश में अच्छी नौकरी पर भेजता है। आरोपी की बातों में आकर उसने अपने भाई तारिक को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए कहा। पीड़ित का आरोप है कि नवदीप सोनी उर्फ बंटी ने उसे पुर्तगाल में नौकरी दिलाने के लिए छह लाख रुपये का खर्चा बताया। इसमें से चार लाख रुपये उसने आरोपी ओर उसके परिजनों को दे दिए, जबकि दो लाख रुपये नौकरी मिलने के बाद वेतन मिलने पर दिए जाने की बात तय हुई। लेकिन काफी समय तक उसके भाई की नौकरी नहीं लगी। इस संबंध में उसने नवदीप, उसके भाई पिंटू और मां बीना से कई बार वार्ता की, लेकिन आरोपी हर बार बहानेबाजी कर उसे टरकाते रहे। काफी समय बीतने पर उसने आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी, तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में उसने सिंभावली थाना समेत एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके चलते उसे न्यायालय में वाद दायर करना पड़ा। पीड़ित ने तीनों आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देना समेत अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed