फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   33% seats will increase in graduate courses, representations sought from colleges

Hapur News: स्नातक कोर्सों में बढ़ेंगी 33 फीसदी सीटें, कॉलेजों से मांगा प्रत्यावेदन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
33% seats will increase in graduate courses, representations sought from colleges
हापुड़। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध जिले के डिग्री कॉलेजों में स्नातक कोर्सों की 33 फीसदी सीटें बढ़ेंगी, इससे प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। विश्वविद्यालय ने 16 सितंबर तक कॉलेजों से प्रत्यावेदन मांगा है।
विज्ञापन

स्नातक कोर्सों में बीए, बीएससी, बीकॉम एवं बीएससी कृषि में प्रवेश को लेकर विश्वविद्यालय के आदेश पर कॉलेजों ने चार मेरिट लिस्ट तैयार की। इन मेरिटों में शामिल अभ्यर्थियों को दाखिला दिया गया। आलम यह है कि इन मेरिट में ही एडेड कॉलेजों की अधिकांश सीटें भर गई हैं।
विज्ञापन

जबकि कम अंक वाले व ऐसे छात्र जो शुरुआती मेरिट में शामिल हुए लेकिन किन्ही कारणों से प्रवेश नहीं ले सके। वह अब सीटें बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। विश्वविद्यालय ने ऐसे छात्रों को राहत दिलाते हुए कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी कृषि में 33 फीसदी सीटें बढ़ाने को लेकर कॉलेजों से प्रत्यावेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 सितंबर तक प्रत्यावेदन विश्वविद्यालय में प्रेषित करने होंगे। कुल मिलाकर अब वंचित छात्रों को प्रवेश आसानी से मिल सकेगा। हालांकि आगे पांचवीं मेरिट आएगी या फिर ओपन मेरिट से दाखिले होंगे यह 16 सितंबर के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed