फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत,हंगामा

अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत,हंगामा

Sat, 10 Nov 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत,हंगामा
अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, हंगामा
विज्ञापन


हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित एक अस्पताल में प्रसव के बाद महिला ने दम तोड़ दिया। इससे गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर सीओ सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को समझाकर बुझाकर शांत किया। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए।
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव ब्रहमगढ़ी भोवापुर मस्ताननगर निवासी सुभाष पाल ने अपनी पत्नी लक्की को प्रसव पीड़ा होने पर बृहस्पतिवार को स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार सुबह लक्की ने पुत्री को जन्म दिया। डिलीवरी के कुछ घंटों बाद लक्की की हालत अचानक बिगड़ गई। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर सीओ सिटी राजेश कुमार, कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह चौहान और देहात थाना प्रभारी कौशेलेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजन को समझाकर मामला शांत कराया। परिजनों का आरोप था कि उपचार के दौरान चिकित्सक ने लापरवाही बरती है। वहीं चिकित्सक का कहना था कि ज्यादा खून बह जाने के कारण महिला की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात थाना प्रभारी कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया था। लेकिन इस मामले में समझौता हो गया। परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई से इंकार करते हुए तहरीर नहीं दी। परिजन शव लेकर घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed