{"_id":"5b1432e24f1c1bb16e8b6123","slug":"31528050402-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छेजा के अमित त्यागी का आईसीएआर में हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छेजा के अमित त्यागी का आईसीएआर में हुआ चयन
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अच्छेजा के अमित का आईसीएआर में चयन
हापुड़। गांव अच्छेजा निवासी अमित कुमार त्यागी का चयन आईसीएआर (इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च) में हुआ है। वर्तमान में वह अमेटी यूनिवर्सिटी मुंबई में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।
अच्छेजा निवासी देवराज सिंह त्यागी के पुत्र अमित कुमार त्यागी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा नगर के मेरठ रोड स्थित श्रीशांति स्वरूप कृषि इंटर कालेज से की थी। उसके बाद मेरठ से बीटेक, पुडूचेरी सेंट्रल यूनिवर्सिटी से नेशनल फेलोशिप पर एमटेक और पीएचडी की उपाधि ग्रहण की थी।
उसके बाद अमित कुमार त्यागी दो बार नेट और दो गेट की परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुके हैं। 8 अप्रैल 2018 को आरएसआरबी द्वारा आयोजित आईसीएआर की परीक्षा में भी वह उत्तीर्ण हो गए। अमित कुमार त्यागी अभी तक कंप्यूटर साइंस विषय पर 21 शोध पत्र प्रस्तुत कर चुके हैं। वर्तमान में वह अमेटी यूनिवर्सिटी मुंबई में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
अमित कुमार त्यागी ने बताया कि उनका सपना देश की सेवा में रिसर्च करना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता, पिता और गुरूजनों को दिया है। उधर, अमित त्यागी के चयन से परिजनों समेत ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।