{"_id":"5ab548c04f1c1b54408b4934","slug":"31521830080-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़-नोएडा मार्ग पर दौड़ेंगी स्थानीय डिपो की 11 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़-नोएडा मार्ग पर दौड़ेंगी स्थानीय डिपो की 11 बसें
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़-नोएडा मार्ग पर दौड़ेंगी स्थानीय डिपो की 11 बसें
हापुड़। नोएडा-हापुड़ मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। इस मार्ग पर अब स्थानीय डिपो की 11 अतिरिक्त बसें दौड़ेंगी। ऐसे में यात्रियों को बस किल्लत की समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा। इतना ही नहीं बसें शहर के अंदर से होकर गुजरेंगी।
हापुड़ से नोएडा की ओर प्रतिदिन औसतन 10 हजार यात्री सफर करते हैं। इन यात्रियों को लाने ले जाने के लिए अभी तक सिर्फ 11 बसें लगी हुई थी। ऐसे में यात्रियों को सफर के दौरान काफी परेशानी होती थी। बस किल्लत के चलते कई बार यात्रियों को लंबे रूट की बसों में सवार होना पड़ता था, लेकिन उक्त बसें यात्रियों को निजामपुर बाईपास पर ही उतार देती थी। ऐसे में रात के समय तो कई बार यात्रियों को पैदल ही शहर तक आना पड़ता था। इस समस्या से निजात दिलाने को स्थानीय अफसरों के आग्रह पर मुख्यालय ने हापुड़ डिपो को 11 अतिरिक्त बसें ट्रांसफर कर दे दी गई हैं। अब इस मार्ग पर हापुड़ डिपो की 22 बसें दौड़ेंगी, साथ ही प्रत्येक बस शहर के अंदर से होकर ही निकलेंगी। ऐसे में यात्रियों को सफर के दौरान काफी राहत मिल जाएगी।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह ने बताया कि डिपो को 11 अतिरिक्त बसें मिल चुकी हैं। इन बसों को नोएडा मार्ग पर चलाया जाएगा। यात्रियों को अब बस किल्लत की परेशानी से समस्या नहीं होगी।