{"_id":"5ab3f65a4f1c1b68248b6bfc","slug":"31521743450-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीलर पर लगाया राशन वितरण में धांधली का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीलर पर लगाया राशन वितरण में धांधली का आरोप
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीलर पर राशन वितरण में धांधली का आरोप
गढ़मुक्तेश्वर। गांव शेरपुर के ग्रामीणों ने डीलर पर राशन वितरण में धांधली और उपभोक्ताओं से अभद्रता का आरोप लगा डीएम को पत्र भेजा है। गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव शेरपुर के ग्रामीणों ने डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय को शिकायती पत्र भेजा है। आरोप है कि गांव का राशन डीलर कई-कई महीनों तक उपभोक्ताओं को राशन का वितरण नहीं करता है। ग्रामीणों का कहना है कि राशन मांगने पर आरोपी उपभोक्ताओं से गाली-गलौज करने के साथ ही अभद्रता भी करता है। इसके चलते गरीब तबके से जुड़े लोगों को भारी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई संभव नहीं हो सकी है। इतना ही नहीं डीलर उपभोक्ताओं को ही झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दे रहा है। इसके चलते उपभोक्ताओं और ग्रामीणों में रोष है। उपभोक्ताओं ने डीएम से डीलर की जांच कर राशन दिलाए जाने की गुहार लगाई है। वहीं उपभोक्ताओं ने समस्या का समाधान नहीं होने पर तहसील मुख्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। पत्र भेजने वालों में मांगेलाल, गीता, रुबीना, शबाना, शाहजहां, अनीसा, तनवीर, ताहिर, आसमा, भूरी, याकूब, जमील समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। एसडीम हनुमान प्रसाद मौर्य का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो