{"_id":"5a15d14f4f1c1bd9798be491","slug":"31511379279-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वोटिंग के विरोध पर प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वोटिंग के विरोध पर प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी वोटिंग के विरोध में प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े
--पुलिस ने दोनों पक्षों को खदेड़ स्थिति संभाली
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। नक्का कुआं रोड पर राजा रस्तोगी स्कूल में बुधवार को फर्जी वोटिंग को लेकर दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें खदेड़कर उग्र रूप ले रही स्थिति को संभाल लिया।
नक्का कुंआ रोड पर राजा रस्तोगी स्कूल में बुधवार को वोटिंग हो रही थी, तभी एक युवक वार्ड प्रत्याशी के साथ वोट डालने पहुंचा। उसे देखते ही दूसरे वार्ड प्रत्याशी और उसके समर्थक हंगामा करने लगे। जिनका आरोप था कि जो युवक वोट डालने आया है, वह वार्ड 12 का निवासी नहीं है। इसी बात को लेकर दोनों प्रत्याशियों समेत उनके समर्थकों में नोकझोंक होने लगी। जिसकी सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर दीपक त्यागी भारी पुलिस को साथ लेकर पोलिंग बूथ पर पहुंचे। यहां पुलिस ने सख्ती दिखाकर आपस में तकरार कर रहे प्रत्याशियों समेत उनके समर्थकों को खदेड़ दिया। साथ ही पोलिंग बूथ के दो सौ मीटर दायरे में खड़े लोगों को भी वहां से खदेड़ दिया गया। इसके अलावा विभिन्न पोलिंग बूथों पर फर्जी वोट डालने की कोशिश करने में पुलिस आधा दर्जन युवकों को दबोचकर कोतवाली ले आई। इंस्पेक्टर का कहना है कि फर्जी वोटिंग करने की कोशिश के दौरान पकड़े गए युवकों को मतदान संपन्न होने के बाद कड़ी हिदायत देकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।