{"_id":"579399ae4f1c1b247cc4bd5a","slug":"281-crore-will-land-in-the-district-court-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला न्यायालय भवन व कालोनी निर्माण को 281 करोड़ में मिलेगी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला न्यायालय भवन व कालोनी निर्माण को 281 करोड़ में मिलेगी जमीन
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 23 Jul 2016 09:53 PM IST
विज्ञापन
जमीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीडीए (हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण) की आनन्द विहार आवासीय योजना में जिला न्यायालय भवन और कालोनी के लिए दी जमीन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। जमीन का भुगतान करने के लिए शासन से 281 करोड़ रुपये दिया जाएगा।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने शासन को पत्र भेजकर जमीन के लिए रुपयों का भुगतान करने का आग्रह किया है। इसके साथ ही प्राधिकरण अफसरों ने जमीन का चिन्हीकरण शुरू कर दिया है।
एचपीडीए और न्याय विभाग के बीच हुए अनुबंध के अनुसार प्राधिकरण न्याय विभाग को जिला न्यायालय भवन के लिए 28 एकड़ और न्यायिक अधिकारियों की आवासीय कालोनी के लिए 15 एकड़ भूमि देगा।
विज्ञापन
इस भूमि की कीमत का भुगतान 281 करोड़ रुपये प्राधिकरण को दिया जाना है। प्राधिकरण सूत्रों की माने तो हाईकोर्ट ने शासन से 281 करोड़ रुपये की मांग के लिए पत्र जारी कर दिया है। जल्द ही उक्त धनराशि प्राधिकरण को मिल जायेगी।
विज्ञापन
प्राधिकरण के सचिव/ वित नियंत्रक विश्वजीत राय ने बताया कि जमीन का मूल्य प्राप्त होते ही न्याय विभाग को भूमि ट्रांसफर कर दी जायेगी। इससे पहले ही जमीन की नापजोख का कार्य कराया जा रहा है, ताकि जमीन के ट्रांसफर करने में कोई देरी न हो।
उधर प्राधिकरण के मुख्य अभियंता एपी सिंह का कहना है कि न्याय विभाग को जमीन देने के साथ ही प्राधिकरण का प्रयास होगा कि जिला न्यायालय भवन और न्यायिक अधिकारियों की कालोनी के निर्माण का कार्य भी प्राधिकरण को ही मिल जाए। एचपीडीए के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है तथा पर्याप्त स्टाफ भी है। इसके लिए उन्होंने शासन से संपर्क साधा है।