फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   24 thousand pregnant women suffering from anemia

Hapur News: खून की कमी से जूझ रही 24 हजार गर्भवती महिलाएं, प्रसव के दौरान जान पर बड़ा खतरा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
24 thousand pregnant women suffering from anemia
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। जिले की 44 फीसदी गर्भवती महिलाएं खून की कमी से जूझ रही हैं। 12 महीनों में 55 हजार गर्भवती महिलाओं के हिमोग्लोबिन की जांच की गई। जिसमें 24200 महिलाओं में सामान्य से कम खून पाया गया है। इसमें करीब सात हजार महिलाओं में हिमोग्लोबिन का स्तर आठ डेसीलीटर से भी कम पाया गया है।
सुरक्षित प्रसव व शिशु मृत्युदर कम करने के लिए शासन तमाम योजनाएं संचालित कर रहा है। गर्भवती महिलाओं की गर्भावस्था के दौरान टीकाकरण कर स्वास्थ्य की जांच की जाती है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है और बचाव की जानकारी भी दी जाती है। लेकिन तमाम योजनाओं के बाद भी जिले में गर्भवती महिलाएं स्वस्थ नहीं हैं। वह खून की कमी से जूझ रही हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड के अनुसार एक साल में जिले की 55000 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इसमें 24200 महिलाओं में खून की कमी पाई गई। इनमें से 7058 महिलाएं ऐसी हैं, जिनके शरीर में खून आठ प्वाइंट से भी कम है। चिकित्सकों ने प्रसव से पहले उन्हें ब्लड चढ़ाने की सलाह दी है। कई गर्भवती महिलाएं हाई रिस्क की श्रेणी में चिह्नित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ.प्रदीप मित्तल ने बताया कि सामान्य महिला के शरीर में 11.5 से 15 ग्राम प्रति डेसीलीटर रक्त होता है। खून की लगातार कमी के कारण अब 10 ग्राम डेसीलीटर तक रक्त की मात्रा को सामान्य मान लिया जा रहा है। इससे कम खतरनाक है। कई ऐसी महिलाएं आती हैं, जिनमें रक्त की मात्रा 10 ग्राम डेसीलीटर से भी कम रहती है।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed