{"_id":"67225ce4e76dcbd56c080f3a","slug":"22-ambulance-ready-on-diwali-hapur-news-c-135-1-hpr1002-116517-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दिवाली पर 22 एंबुलेंस रहेंगी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दिवाली पर 22 एंबुलेंस रहेंगी तैनात
Wed, 30 Oct 2024 09:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 30 Oct 2024 09:50 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। दिवाली पर स्वास्थ्य विभाग की 22 एंबुलेंस जिले में मुस्तैद रहेंगी। फोन करने के पांच मिनट में ही एंबुलेंस मरीजों तक पहुंचेगी। आपात वार्डों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगा दी गई है। हालांकि बर्न यूनिट नहीं होने से जले मरीजों को खास उपचार की सुविधा नहीं मिल सकेगी।
त्योहारों पर स्वास्थ्य विभाग ने बेहतर सेवाएं देने का निर्णय लिया है। इसके लिए जिले को सेक्टर में बांटा गया है। ऐसे स्थानों पर एंबुलेंस मुस्तैद रहेंगी, जहां से करीब दस किलोमीटर का दायरा आसानी से कवर किया जा सकेगा।
जिले के समस्त सरकारी अस्पतालों के आपात वार्डों में जले मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक दवा, ट्यूब आदि की व्यवस्था कर ली गई है। हालांकि अधिक जले मरीजों को रेफर करना ही विकल्प होगा। इसके साथ ही हृदयघात संबंधी बीमारियों की दवाओं की भी व्यवस्था की गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.सुनील त्यागी ने बताया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की तमाम तैयारियां पूरी हैं। एंबुलेंस पांच मिनट में मरीजों तक पहुंचेंगी।
विज्ञापन
24 घंटे मिलेगी जिले को आपूर्ति
जिले को दिवाली पर बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी। इसके लिए कंट्रोल से कोड आ गया है, 24 घंटे सप्लाई आएगी। फाल्ट आदि तत्काल ठीक करने के लिए बिजलीघरों पर रात्रिचर गैंग नियुक्त कर दिए गए हैं। अवर अभियंताओं को बिजलीघरों की जिम्मेदारी मिली है। अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल ने बताया कि त्योहारों पर 24 घंटे आपूर्ति मिलेगी।