फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   संगम एक्सप्रेस में बम की गलत सूचना के मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

संगम एक्सप्रेस में बम की गलत सूचना के मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 21 Mar 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
संगम एक्सप्रेस में बम की गलत सूचना के मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
संगम एक्सप्रेस में बम की गलत सूचना के
विज्ञापन

मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

हापुड़। संगम एक्सप्रेस की अनारक्षित बोगी के शौचालय में बम की गलत सूचना देकर तीन घंटे तक ट्रेन की तलाशी किये जाने के मामले में जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। उधर, एसपी रेलवे ने जांच के लिए दो टीमों का गठन कर स्टेशन पर सुरक्षा के इंतजामों को पुख्ता करने का आदेश दिया है।
जीआरपी चौकी प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि सोमवार शाम मेरठ सिटी से चलकर इलाहाबाद की ओर जाने वाली संगम एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 4 पर 7.50 बजे पहुंची। इस दौरान एक यात्री ने रेलवे गार्ड को ट्रेन के एक जरनल डिब्बे के शौचालय में बम होने की सूचना दी थी। इस सूचना पर स्टेशन पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सूचना पर जीआरपी आरपीएफ और स्थानीय पुलिस समेत आलाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। वहां एक घड़ी लगी बम जैसी वस्तु रखी थी और टिक टिक की आवाज आ रही थी। इससे अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में बम को डिफ्यूज करने के लिए अधिकारियों ने गाजियाबाद से बम निरोधक दस्ते की टीम को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने मौके पर पहुंचकर बमनुमा घड़ी की जांच कर उसके फर्जी होने दावा किया। इस मामले में मंगलवार को जीआरपी ने अज्ञात के खिलाफ धारा 290 आइपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जीआरपी एसपी सुभाष चंद दुबे ने मामले की जांच कर खुलासा करने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। जबकि स्टेशन पर तैनात अधिकारियों को सुरक्षा के इंतजामों को पुख्ता करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed