फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सूरज की गर्मी से खेतों को मिलेगा भरपूर पानी

सूरज की गर्मी से खेतों को मिलेगा भरपूर पानी

Sat, 25 Nov 2017 01:14 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
सूरज की गर्मी से खेतों को मिलेगा भरपूर पानी

विज्ञापन

जिले में तीन किलोवाट के लगेंगे 36 सोलर पंप
हापुड़। सूर्य की ऊर्जा से अब जिलेभर के खेत पानी से लबालब होंगे। महज 77 हजार रुपये खर्च कर किसान अपने खेतों पर सोलर पंप लगवा सकेंगे। इस योजना से बिजली के भारी भरकम बिल से बचा जा सकेगा, साथ ही पर्यावरण शुद्ध होगा। कृषि विभाग में इस योजना के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। सोलर पंप का 75 फीसदी खर्च सरकार वहन करेगी।
सरकार ने किसानों की आमदनी बढ़ाने और फसल में आने वाली लागत कम करने के मकसद से कई तरह की योजनाएं शुरू की हैं। इसमें सोलर पंप योजना बेहद मुख्य है। जिले में गिरता जल स्तर और बिजली कटौती से फसलों की सिंचाई करना किसानों के लिए सिर दर्द साबित हो रहा है।
विज्ञापन

इस समस्या से निजात दिलाने को शासन ने सोलर पंप योजना शुरू की है। इस योजना के तहत किसान कृषि विभाग में आवेदन कर सोलर पंप का लाभ ले सकेंगे। शासन से जिले में 36 पंप लगवाने का लक्ष्य कृषि विभाग के अफसरों को मिला है। इसमें सभी पंप तीन एचपी क्षमता के लगाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अफसरों के अनुसार एक सोलर पंप की कीमत 3.10 लाख रुपये है। इसमें किसान को महज 77 हजार रुपये ही देने हैं। शेष 75 फीसदी रकम का वहन सरकार करेगी। किसानों को योजना का लाभ पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा।
सोलर पंप से सुरक्षित रहेगा पर्यावरण-
एसेस भौतिक मंच के सचिव डा.अजय मित्तल ने बताया कि सोलर पंप सिस्टम लगने से पर्यावरण शुद्ध होगा। हानिकारक किरणों से भी यह सिस्टम निजात दिलाता है। किसानों को बढ़-चढ़कर खेतों में सोलर पैनल लगवाने चाहिए।
बिजली बिल से मिलेगा छुटकारा
इन दिनों 10 एचपी क्षमता वाले नलकूप का प्रति महीना विद्युत बिल करीब एक हजार रुपये आता है। फसल की कीमत अच्छी न मिलने के कारण किसान यह पैसा भरने में असमर्थ होते हैं। सोलर पंप के जरिए इस अनावश्यक खर्च से बचा जा सकेगा।


-विद्युतीकरण से वंचित क्षेत्र में भी लहलाएंगी फसलें-
जिले के देहात अंचल में जो जंगल विद्युतीकरण से वंचित हैं। किसान वहां सोलर पंप लगवाकर बंजर पड़ी जमीन पर फिर से फसल लहलहा सकेंगे।

विभाग से सोलर पंप योजना का लाभ किसानों को दिया जाना है। किसान आवेदन कर 75 फीसदी छूट पर इसका लाभ उठा सकते हैं। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर योजना का लाभ दिया जाएगा।- डीओ,े शिवकुमार सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed