फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सिंभावली में जल्द बनेगा 400केवी क्षमता का बिजलीघर

सिंभावली में जल्द बनेगा 400केवी क्षमता का बिजलीघर

Wed, 27 Dec 2017 11:45 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली में जल्द बनेगा 400केवी क्षमता का बिजलीघर
सिंभावली में जल्द बनेगा 400 केवी क्षमता का बिजलीघर
विज्ञापन

- पावर कारपोरेशन के ट्रांसमिशन विभाग ने डीएम को पत्र लिखकर की 50 एकड़ जमीन की मांग
- जमीन मिलते ही तेजी से शुरू होगा बिजलीघर का निर्माण कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। बिजली किल्लत का दंश झेल रहे जिलेवासियों के लिए राहत भरी खबर है। जल्द ही सिंभावली में लोगों को 400 केवी क्षमता के बिजलीघर की सौगात मिलने जा रही है। पावर कारपोरेशन के ट्रांसमिशन विभाग ने डीएम को पत्र लिखकर 50 एकड़ भूमि की मांग की है। इस पहल से जिले में बिजली संकट दूर हो जाएगा।
फिलहाल सिंभावली में 220 केवी क्षमता का बिजलीघर चालू है। इस बिजलीघर पर सिंभावली और हापुड़ का जबरदस्त लोड होने के कारण आए दिन फाल्ट आदि की समस्या बनी रहती है। कई बार तो ओवर लोडिंग के कारण हाईटेंशन लाइन में भी फाल्ट हो जाता है। इस समस्या से जिलेवासियों को राहत दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लखनऊ द्वारा 12वीं पंचवर्षीय योजना के तहत जिले के सिंभावली क्षेत्र में 400 केवी क्षमता के उपकेंद्र का निर्माण कार्य प्रस्तावित किया है। ट्रांसमिशन विभाग ने प्रस्तावित उपकेंद्र के लिए डीएम को पत्र लिखकर 50 एकड़ भूमि की मांग भी की है।
विज्ञापन

ट्रांसमिशन विभाग के अधिशासी अभियंता वीएस गुप्ता ने बताया कि सिंभावली में 400 केवी क्षमता का बिजलीघर प्रस्तावित है। इसके लिए डीएम से 50 एकड़ भूमि मांगी गई है। जमीन मिलते ही बिजलीघर का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed