फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पुलिस की नौकरी नहीं, अब कुछ बड़ा करने का मन: स्नेह

पुलिस की नौकरी नहीं, अब कुछ बड़ा करने का मन: स्नेह

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की नौकरी नहीं, अब कुछ बड़ा करने का मन: स्नेह
पुलिस की नौकरी नहीं, अब कुछ बड़ा करने का मन : स्नेह
विज्ञापन


हापुड़। पीरियड: एंड ऑफ सेंटेंस में मुख्य भूमिका निभाने वाली स्नेह ने कहा कि अब पुलिस की नौकरी नहीं, समाज के लिए कुछ बड़ा करना है। उन्हें बड़ी उपलब्धि मिली है तो अब उनका उद्देश्य भी बड़ा हो गया है।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके गांव का सम्मान है, पूरे जिले का सम्मान है और पूरे देश का सम्मान है। इस सम्मान ने उन्हें यह सीख दी है कि अगर काठीखेड़ा के छोटे से गांव की दो महिलाएं इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकती हैं तो कोई भी महिला कटिबद्धता के साथ ऐसी ही ऊंचाईयों को छू सकती है। उनकी उद्देश्य अब बड़ा हो गया है, अब वे इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए आगे बढ़ेंगी। उन्होंने एक्शन इंडिया के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि महावारी को लेकर महिलाओं की सोच बदली है। देश में 41 प्रतिशत महिलाएं सेनेटरी पैड का प्रयोग करती हैं, अब इस लक्ष्य को 100 प्रतिशत तक पहुंचाना है।
विज्ञापन


वर्षों से चल रही मुहिम को गति देने का समय: सुमन
सुमन ने कहा कि संस्था एक्शन इंडिया व अन्य सामाजिक स्तर से लोगों को जागरूक करने और महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की वर्षों से चली आ रही मुहिम को इस उपलब्धि के बाद गति मिलेगी। समाज में व्याप्त भ्रांतियों के साथ क्षेत्र का विकास भी उनकी प्राथमिकता में रहेगा। वे अवार्ड मिलने के बाद भी उस संघर्ष को नहीं भूली हैं, जो उन्होंने इसके लिए या इससे पहले किया था। वे अभी भी सेलेब्रिटी नहीं हैं, लेकिन जो मुकाम उन्हें मिला है, उससे सामाजिक हितों में भुनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष ने सरकार से की प्रोत्साहन राशि दिलाने की मांग
सपा के जिलाध्यक्ष सुबोध नागर में भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार से काठीखेड़ गांव की बहू सुमन और बेटी स्नेह को प्रोत्साहन राशि दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जिस तरह खेल में सरकार प्रोत्साहन राशि देती है, उसी तरह विश्व पटल पर छा जाने वाली इस बहू-बेटी को उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहन राशि दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed