{"_id":"59a9a6434f1c1b4e738b4d4b","slug":"191504290371-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"6.7 करोड़ से कालोनियों में बहेगी विकास की गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6.7 करोड़ से कालोनियों में बहेगी विकास की गंगा
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की कालोनियों में विकास कार्यों पर पौने सात करोड़ होंगे खर्च
6.7 करोड़ से कालोनियों में बहेगी विकास की गंगा
-शहर में 12 सड़कों का होगा निर्माण, गढ़ रोड पर बनेंगे तीन नाले, जल निकासी की समस्या का होगा समाधान
-नए कलक्ट्रेट कार्यालय को भी किया जाएगा चकाचक, आधुनिक फर्नीचर से सजेगी कलक्ट्रेट
-अवस्थापना विकास निधि व 14वें वित्त के अन्तर्गत कराया जाएगा कार्य, जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। पौने सात करोड़ की धनराशि से शहर की कालोनियों में विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसके अलावा गढ़ रोड पर तीन नालों का निर्माण कराकर शहर को जलभराव से मुक्ति दिलाने की भी योजना है। इतना ही नहीं नई कलक्ट्रेट सोलर लाइटों और आकर्षक फर्नीचर से सजायी जाएगी। डीएम की ओर से हरी झंडी के बाद नगर पालिका टेंडर की प्रक्रिया पूरी करेगी।
जर्जर सड़कें और जलभराव शहर की दो प्रमुख समस्याएं लोगों के लिए मुसीबत बन रही हैं। शहर की अधिकतर पॉश कालोनियों में हालत जर्जर है। जबकि नालों का निर्माण न होने के कारण शहर हल्की बारिश से ही लबालब हो जाता है। इस कवायद से शहर के लोगों को समस्याओं से निजात मिलने की उम्मीद बंधी है। शहर में अवस्थापना विकास निधि व 14वें वित्त आयोग के माध्यम से यह कार्य होगा। इसमें शहर की 12 सड़कों का निर्माण होगा। जबकि गढ़ रोड पर तीन नालों का निर्माण इस धनराशि से किया जाएगा।
इसके अलावा करीब 35 लाख रुपये से कलक्ट्रेट को भी चकाचक बनाया जाएगा। यहां बड़ी एलईडी लाइटों के अलावा नया व आकर्षक फर्नीचर भी लगवाया जाएगा। ईओ जितेंद्र कुमार आनंद ने बताया कि कुछ कार्य 14वें वित्त व कुछ अवस्थापना विकास निधि के माध्यम से कराये जाएंगे।
विज्ञापन
इन मार्गों व नालों का होगा निर्माण
आवास विकास संजय विहार में नागर मार्केट से बिजली घर तक, त्रिलोकीपुरम में गली नंबर तीन व आसपास की गली, अंबेडकर विहार में गली नंबर 13, इंद्रलोक कालोनी में एकेपी के सामने वाली गली, दस्तोई रोड आदर्शनगर गली नंबर 4 व आसपास की गली, फाटक के निकट एलएन पब्लिक स्कूल रोड से न्यू भीमनगर राकेश की दुकान के आसपास की सड़क, स्वर्ग आश्रम रोड फूटी लाइन पर गली नंबर 5 व 6, डालमियां मार्केट सड़क, सोटावाली, गढ़ रोड एलएन स्कूल से चैनापुरी टावर तक, मोहल्ला खाई, नई आबादी की गलियों का निर्माण कराया जाएगा।
गढ़ रोड पर पिंकी ट्रांसपोर्ट से सागरमल शंभूनाथ तक नाले का निर्माण, गिरधारी नगर वाले रास्ते से होते हुए गढ़ रोड पर नाला मरम्मत का कार्य, फाटक पर गढ़ रोड पर मोहल्ला गिरधरपुरा से राज सेनेट्री तक नाले का निर्माण
पिलखुवा में 4.9 व गढ़ में करीब सवा करोड़ होंगे खर्च
14वें वित्त के तहत पिलखुवा में 4.9 व गढ़ में करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें अधिकतर कार्य सड़क निर्माण, स्वच्छ पेयजल व जलभराव की समस्याओं को लेकर ही शामिल हैं।