{"_id":"57dffcc44f1c1be456a8250a","slug":"19-hour-broadband-service-is-disrupted","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 घंटे तक ठप पड़े रहे जिलेभर के ब्रॉडबैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 घंटे तक ठप पड़े रहे जिलेभर के ब्रॉडबैंड
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 19 Sep 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
bsnl
- फोटो : demo pic
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल इन दिनों अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ रही है। निजी कंपनियां 4जी इंटरनेट सेवा चालू कर लोगों को आकर्षित करने में लगी हैं। वहीं, बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा आए दिन ठप पड़ी रहती है।
विज्ञापन
इससे ग्राहकों का अब मोह भंग होने लगा है। वहीं, निगम के अफसर पीछे से समस्या की बात कह पल्ला झाड़ने में लगे हैं। सोमवार को भी जिले में लगे ब्रॉडबैंड 19 घंटा तक ठप रहे। रविवार को अपराह्न दो बजे तकनीकी खराबी के चलते जिलेभर में लगे ब्रॉडबैंड शोपीस बन गए थे।
विज्ञापन
करीब दो घंटे बाद सेवा सुचारु हो पाई। शाम सात बजे फिर से इंटरनेट सेवा फिर बाधित हो गई। पूरी रात ब्रॉडबैंड शोपीस बने रहे। सुबह उठकर ग्राहकों ने जरूरी कार्य निपटाना चाहा तो सेवा बाधित मिली।
विज्ञापन
इससे परेशान ग्राहकों ने निगम अफसरों को सूचित किया। लेकिन पीछे से ही खराबी की बात कह अफसरों ने पल्ला झाड़ लिया। ऐसे में बैंक, सरकारी दफ्तरों में भी कनेक्टिवटी गायब रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
हालांकि बैंकों में निजी इंटरनेट सुविधा के जरिए लोगों को राहत दिलाई गई। हालांकि सोमवार को अपराह्न करीब 2 बजे इंटरनेट सेवा सुचारु हो सकी।
भारत दूर संचार निगम लिमिटेड के डीईटी कृपाल सिंह का कहना है कि हापुड़ एक्सचेंज में कोई समस्या नहीं थी। पीछे ही कहीं केबिल कटने से यह समस्या बन गई थी। लाइन मिलते ही जिले की इंटरनेट सेवा सुचारू कर दी गई।