{"_id":"5c194671bdec2256d5717ded","slug":"181545160305-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमेस्टर परीक्षा में नकल करते दबोचे 5 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमेस्टर परीक्षा में नकल करते दबोचे 5 अभ्यर्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेमेस्टर परीक्षा में नकल करते पांच परीक्षार्थी पकड़े गए
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में मंगलवार को सीसीएसयू की सेमेस्टर परीक्षा के दौरान पांच परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। इस दौरान एक छात्रा ने स्वयं को शिक्षिका बताकर उड़न दस्ते पर रौब झाड़ा। प्राचार्या ने पांचों छात्रों की रिपोर्ट सीसीएसयू को भेज दी है।
एसएसवी पीजी कालेज को आधा दर्जन विद्यालयों का परीक्षा केंद्र बनाया है। मंगलवार को प्रथम पाली में बीए. एलएलबी, एलएलबी, बीसीए, बीबीए के 703 अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे थे। कालेज के आंतरिक उड़न दस्ते ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान चार छात्र व एक छात्रा नकल करते पकड़ी गई। छात्रा ने अपने पूरे हाथ पर प्रश्नों के उत्तर खिले हुए थेे। शिक्षकों ने उसे पकड़ा तो छात्रा ने स्वयं को शिक्षिका बताकर रौब झाड़ा। हालांकि पांचों की रिपोर्ट सीसीएसयू भेज दी गई है।
आंतरिक उड़न दस्ते में मुख्य नियंता डा. सुरेंद्र सिंह, डा. संजय भारद्वाज, डा. वीरपाल सिंह, डा. सुदर्शन त्यागी, हरीश कुमार, दिलशाद, सचिन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
प्राचार्या डा. शशि वशिष्ठ ने बताया कि नकल करते पांचों छात्रों की रिपोर्ट को सीसीएसयू भेज दिया गया है। परीक्षा के दौरान नकल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आंतरिक उड़न दस्ते के निरीक्षण जारी रहेंगे।