फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   राजकीय होम्योपेथिक अस्पताल के बाहर गंदगी का अंबार

राजकीय होम्योपेथिक अस्पताल के बाहर गंदगी का अंबार

Wed, 31 Oct 2018 12:58 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
राजकीय होम्योपेथिक अस्पताल के बाहर गंदगी का अंबार
राजकीय होम्योपेेथिक अस्पताल के बाहर गंदगी का अंबार, प्रदर्शन
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। राजकीय होम्योपेथिक अस्पताल के बाहर गंदगी का अंबार लगने से गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध में प्रदर्शन कर सफाई व्यवस्था चाक चौबंद करने की मांग की।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा में लाखों की लागत से राजकीय होम्योपेथिक अस्पताल बना हुआ है, जिसमें प्रतिदिन महिला बच्चों समेत सैकड़ों मरीज इलाज कराने आते हैं, लेकिन मुख्य गेट के बाहर व आसपास में गंदगी और कूड़े का अंबार लगा होने से सरकारी अस्पताल खुद बीमार चल रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई न होने से गुस्साए ग्रामीण मंगलवार को सड़क पर उतर आए, जिन्होंने विरोध में प्रदर्शन कर अस्पताल के बाहर हो रही गंदगी को साफ कर आगे से उसकी रोकथाम न किए जाने पर अस्पताल में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

धर्मेंद्र चौहान, श्रीपाल, इंद्रराज, हरकेश, शीशपाल, नौबत, लोकेश, कमलेश, ममता, कुंती, प्रेमवती, विमला, दयावती, केला का कहना है कि सरकारी अस्पताल भी गंदगी की गिरफ्त में फंसा हुआ है, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। जिला होम्योपेथिक चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि अविलंब जांच-पड़ताल कराकर अस्पताल के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाकर कूड़ा करकट को साफ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed