{"_id":"5b1432d44f1c1ba16e8b611d","slug":"181528050388-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक वैस्टेज में औषद्यीय पौधे लगाकर पर्यावरण की शुद्धि का संदेश दे रहे शिक्षाविद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक वैस्टेज में औषद्यीय पौधे लगाकर पर्यावरण की शुद्धि का संदेश दे रहे शिक्षाविद
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्लास्टिक वेस्टेज में औषधीय पौधे लगाकर
पर्यावरण की शुद्धि का संदेश दे रहे शिक्षाविद
हापुड़। प्लास्टिक की बोतल, ट्रे व अन्य वेस्टेज को खुले में फेंकने से बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने को किसान पीजी कालेज के एसोशिएट प्रोफेसर ने नई कवायद शुरू की है। इन वेस्टेज में उन्होंने विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधे लगाकर पर्यावरण की शुद्धि का संदेश दिया है।
शिक्षाविद डा. प्रभात कुमार ने बताया कि खुले में प्लास्टिक फेंकने से यह पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचाती है। इसका सीधा असर मनुष्य, जीव जंतुओं के स्वास्थ्य पर पड़ता है। इस समस्या से निजात पाने को हमें जागरूक होने की आवश्यकता है।
डा. प्रभात ने अपने घर के आंगन में विभिन्न प्लास्टिक के डब्बे, बोतल, ट्रे, बैट्री के डिब्बे आदि में अनेक प्रकार की फुलवाड़ी व औषधीय पौधे लगाए हुए हैं। इनमें अधिकांश पौधे ऐेसे हैं जो अन्य पौधों से अपेक्षाकृत अधिक कार्बन डाई ऑक्साइड सोखते हैं। इसके अलावा इनकी खुशबू हमारे शरीर को काफी लाभ पहुंचाती है।
विज्ञापन
बता दें कि डा. प्रभात ने जिलेभर में पोर्टुलका अफ्रा, ड्रेसीना, पाम, एलोवेरा, करोटन, नीम, कढ़ी पत्ता, पीपल, वट, अमरूद आदि के पौधे लगाने की कवायद भी शुरू की हुई है। डा. प्रभात का कहना है कि हमें पर्यावरण की शुद्धि के लिए हरियाली की तरफ लौटना होगा। अधिक से अधिक पौधरोपण करना होगा, तभी हमारी पृथ्वी सुरक्षित रह सकती है।