{"_id":"5b12e9034f1c1b9f6e8b5e22","slug":"181527965955-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि से नुकसान के आंकलन का सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि से नुकसान के आंकलन का सर्वे शुरू
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलावृष्टि से नुकसान के आकलन का सर्वे शुरू
हापुड़। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के बाद प्रशासन के आदेश के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। शनिवार को प्रशासनिक टीमों ने गांव धनौरा, वझीलपुर और आसपास के गांवों का दौरा कर यहां हुए नुकसान का आकलन किया।
शुक्रवार रात आंधी के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई थी। इस कारण क्षेत्र के किसानों को भारी नुकसान हुआ। इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर किसान सब्जी की खेती करते हैं, ऐसे में उन्हें काफी नुकसान हुआ। ओलावृष्टि को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक टीमों ने सर्वे शुरू कर दिया है। शनिवार को डीएम अदिति सिंह के आदेश पर टीम ने ट्याला, धनौरा, वझीलपुर, दोयमी आदि का सर्वे किया। इस दौरान प्रभावित किसानों के खेतों का दौरा करते हुए उन्हें होने वाले नुकसान का आकलन किया गया। एसडीएम सत्यप्रकाश ने बताया कि नुकसान के आंकलन के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों व लेखपालों को लगाया गया है।