{"_id":"59bd6a024f1c1b96688b4fe0","slug":"181505585666-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का शोषण करने पर तुले हैं सहकारी समिति के अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का शोषण करने पर तुले हैं सहकारी समिति के अधिकारी
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों का शोषण करने रहे सहकारी समिति के अधिकारी
-किसानों को कम खाद देकर रिकॉर्ड में चढ़ाए जा रहे अधिक, अधिक दाम भी वसूले जा रहे
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। फसलों का उचित दाम नहीं मिलने से किसान पहले से ही परेशान है। ऊपर से सेवा सहकारी समितियां भी किसानों का शोषण कर रही हैं। श्यामपुर के किसान ने उत्पीड़न की शिकायत अधिकारियों से की है।
गांव श्यामपुर निवासी ओमबीर सिंह ने जिला गन्ना अधिकारी को बताया कि कुछ दिन पहले उसने किसान सेवा समिति से 14 कट्टे यूरिया और दो कट्टे डीएपी खरीदी थी। लेकिन केंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने अपने रजिस्टर में 17 कट्टे दर्ज कर लिए। इसके अलावा निर्धारित मूल्य से प्रति कट्टा दस रुपये अधिक कीमत वसूल किए। किसान का कहना है कि किसानों को जैविक उर्वरकों के लिए सहकारी समितियां बनाई गई है। ताकि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। लेकिन इससे इतर यहां किसानों का उत्नीडन किया जा रहा है। जिला गन्ना अधिकारी नमिता कश्यप का कहना है कि मामले की जांच करायी जाएगी।