{"_id":"5a47ef304f1c1b4e718bc141","slug":"171514663728-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ फूटा गुस्सा
Updated Sun, 31 Dec 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ फूटा गुस्सा
हापुड़। बृहस्पतिवार रात बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में संगिनी क्लब और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर विरोध जताया। इस दौरान आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
महिला संगठन संगिनी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार रात कैंडिल मार्च निकालकर पांच साल की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की निंदा करते हुए विरोध व्यक्त किया और कैंडिल मार्च निकाला। कैंडिल मार्च तहसील चौपला से शुरू होकर अतरपुरा चौपला पर जाकर समाप्त हुआ। डा. पंकज पाठक ने कहा कि बच्ची के साथ यह अमानवीय कृत्य निंदनीय है। ऐसे आरोपी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की और जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर सपना छाबड़ा, आशा सोमानी, रुबीना माहेश्वरी, उमा वर्मा, सुनीता शर्मा, सैय्यद अमान, सरोज देवी, आजाद, डा. सीएल आजाद, जयभगवान, ज्ञानचंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन