फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बारिश से जसरूपनगर जलमग्न, मुंबई जैसे बने हालात

बारिश से जसरूपनगर जलमग्न, मुंबई जैसे बने हालात

Sat, 02 Sep 2017 11:52 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
बारिश से जसरूपनगर जलमग्न, मुंबई जैसे बने हालात
बारिश से जसरूपनगर जलमग्न, कई मकानों आईं दरारें
विज्ञापन

-कई घर जलभराव से बने टापू, दो फुट तक पानी भरने से हुई परेशानी
-प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण से भी नहीं मिली राहत
-मोहल्लेवासियों ने एक सप्ताह का दिया अल्टीमेटम, सड़कों पर उतरेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। भारी बारिश से मोदीनगर रोड पर स्थित जसरूपनगर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। दर्जनों मकान जलभराव से टापू बने हैं। कई मकानों में दरारें भी आई हैं। प्रशासनिक अधिकारी कई बार मोहल्ले का निरीक्षण भी कर चुके हैं, लेकिन कोई राहत नहीं दिला सके। अब परेशान लोगों ने प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। उसके बाद उन्होंने सड़कों पर उतरने का निर्णय लिया है।
मोदीनगर रोड पर स्थित दलित बाहुल्य जसरूपनगर क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण घरों के आस पास करीब दो फुट तक जलभराव हो गया है। इस समस्या को लेकर लोग स्थानीय प्रशासन व विधायक को कई बार अवगत करा चुके हैं। प्रशासनिक अधिकारी यहां का निरीक्षण तो कर चुके हैं, लेकिन आश्वासन के बावजूद कोई राहत नहीं दिला सके हैं। विधायक भी इस हालात को लेकर गंभीर नहीं हैं, इससे लोगों में उनके प्रति भारी रोष है।
विज्ञापन

हालात यह है कि कुछ घरों के आस पास तो इतना पानी भरा है कि लोगों ने छतों पर शरण ले रखी है। आधा दर्जन से अधिक मकानों में दरारें आ चुकी है, अनेक घरों के फर्श बैठ गए हैं। ऐसे में लोगों की जान को भी बड़ा खतरा बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनदेखी से गुस्साए लोगों ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन कर, प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। इस समयावधि में राहत नहीं मिलने पर लोगों ने सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में राजपाल, कुलदीप, हुकम सिंह, मायावती, डोलती, जगरोशनी, पिंकी, गीता, जुगनू मौजूद रहे।

एसडीएम डा.अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकार जलभराव से लोगों को परेशान नहीं होने दिया जायेगा। वह मौके का निरीक्षण कर लोगों को हर संभव राहत दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed