{"_id":"596a6a704f1c1b0c2f8b468a","slug":"171500146288-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! शिक्षक दे रहे कैरियर बर्बाद करने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! शिक्षक दे रहे कैरियर बर्बाद करने की धमकी
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
साहब! शिक्षक दे रहे कैरियर बर्बाद करने की धमकी
दिल्ली रोड स्थित एक कालेज में कुछ छात्राओं को शिक्षिका का साथ देना भारी पड़ गया है। आरोप है कि कालेज के कुछ शिक्षक उनके घर पत्र भेजकर शिकायतबाजी न छोड़ने पर कैरियर बर्बाद करने की धमकी दे रहे हैं।
इसके विरोध में शनिवार को छात्राओं ने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पिछले दिनों दिल्ली रोड स्थित एक कालेज में तैनात शिक्षिका को प्रयोगात्मक परीक्षा में बैठने से रोक दिया गया था।
इसके बाद कालेज में काफी हंगामा हुआ था। तब कुछ छात्राएं शिक्षिका के पक्ष में डीएम से मिलीं थी और शिक्षिका को प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल किए जाने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन
शनिवार को कुछ छात्राएं एबीवीपी के जिला संयोजक प्रशांत गौड के नेतृत्व में एसडीएम से मिलने पहुंची। वहां छात्राओं ने बताया कि कालेज के कुछ शिक्षक उनके घर पत्र भेजकर शिकायत करने पर कैरियर खराब करने की धमकी दे रहे हैं।
अभिभावकों को भी कालेज में बुलाया जा रहा है। इस तरह की गतिविधियों से उनका शैक्षिक स्तर खराब हो रहा है।
छात्राओं ने एसडीएम से इस मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है। इस मौके पर अनीता, पूजा, हिमानी, सविता, धीरज शर्मा, दीपांशु वर्मा, ललित चौधरी, अतुल कुमार, आशीष, ऋषभ गर्ग आदि मौजूद रहे।