फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सीआरपीएफ के रिटायर्ड एसआई ग्रामीणों ने स्वागत किया

सीआरपीएफ के रिटायर्ड एसआई ग्रामीणों ने स्वागत किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ के रिटायर्ड एसआई ग्रामीणों ने स्वागत किया
सीआरपीएफ के रिटायर्ड एसआई का ग्रामीणों ने स्वागत किया
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। सीआरपीएफ की 62 वीं बटालियन से सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर का पैतृक गांव दौताई पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। रिटायर्ड एसआई ने नौजवानों को देश सेवा के लिए प्रेरित किया।

गढ़ क्षेत्र के गांव दौताई निवासी सहादत खान वर्ष 1980 में जनपद रामपुर में हुई भर्ती के दौरान सीआरपीएफ की 62 वीं बटालियन में कांस्टेबल के पद पर चयनित हुए थे। सीआरपीएफ में काम करते हुए सहादत खान असम, दिल्ली, अरुणांचल प्रदेश, नागालैंड, उड़ीसा, यूपी, पंजाब समेत जम्मू-कश्मीर में तैनात रहकर देश सेवा की। इसी बीच उन्हें सब-इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति मिली। शुक्रवार को सहादत खान एसआई परिवहन के पद से सेवानिवृत्त हुए। जिन्हें दिल्ली में सीआरपीएफ के कमांडेंट प्रवीन कुमार के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में विदाई दी गई। गांव पहुंचने पर सोमवार को ग्रामीणों ने उनका फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में तैनाती के दौरान कई बार उन्होंने आतंकवादियों और घुसपैठियों से मुकबला किया। इस मौके पर साजिद मूंछ, ताहिर चौधरी, हाजी इकराम, हाजी इकराम, मुबस्सर, शौकीन, शहजाद, हाफिज सरियत, अनवार, ऐतकाद, इश्तियाक, सदाकत, खलील, ऐजाज समेत दजर्नों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed