{"_id":"5ab3f6574f1c1bea3f8b46d1","slug":"161521743447-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल बनेगी पिलखुवा की सीएचसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल बनेगी पिलखुवा की सीएचसी
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला अस्पताल बनेगी पिलखुवा की सीएचसी
हापुड़। स्वास्थ्य क्षेत्र में पिलखुवा को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। पिलखुवा सीएचसी को महिला अस्पताल के रूप में विकसित करने के लिए शासन ने सीएमओ से प्रपोजल मांगा है। वहीं, पीपी मॉडल पर डायलिसिस यूनिट, डिजिटल एक्सरे मशीन की स्वीकृति मिल गई है। इस कवायद से अब मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेगी।
जिले के सरकारी अस्पतालों में फिलहाल डायलिसिस यूनिट, डिजिटल एक्सरे की सुविधा नहीं है। ऐसे में मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगे खर्च पर इन सुविधाओं का लाभ लेना पड़ता है। शासन की ओर से मिली स्वीकृति से अब मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एके सिंह ने बताया कि पिलखुवा सीएचसी में पीपी मॉडल पर आधारित डायलिसिस यूनिट को शासन से स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही यह यूनिट स्थापित करा मरीजों को बेहतर सुविध दी जा सकेगी। इसके अलावा डिजिटल एक्सरे मशीन की भी स्वीकृति शासन ने प्रदान की है।
उन्होंने बताया कि सीएचसी को महिला अस्पताल के रूप में चलाने के लिए शासन ने 20 बेड बढ़ाने का प्रपोजल भी मांगा है, जिसे शासन को जल्द ही प्रेषित कर दिया जाएगा। कुल मिलाकर इन सुविधाओं के मिलने से मरीजों को बेहतर चिकित्सा मिल सकेगी और उन्हें इधर उधर भी नहीं भटकना पड़ेगा।