{"_id":"5ab2a4de4f1c1b690e8b5d3b","slug":"161521657054-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुदाफरा में जल्द बनेगा थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुदाफरा में जल्द बनेगा थाना
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुदाफरा में जल्द बनेगा थाना
हापुड़। मुदाफरा में प्रस्तावित थाने का जल्द ही निर्माण किया जाएगा। बुधवार को बाबूगढ़ थाना प्रभारी ने लेखपाल आदि के साथ जमीन का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही शासन को बजट कोे लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।
शासन ने जिले में मुदाफरा और सपनावत में दो थाने प्रस्तावित किये हैं। इनके लिए भूमि का चयन हो चुका है। ग्राम पंचायत की इस भूमि को पुलिस विभाग को हस्तांतरित किया जा चुका है। इस संबंध में बुधवार को थाना अध्यक्ष बाबूगढ़ योगेंद्र मलिक, मुदाफरा चौकी इंचार्ज दल सिंह, लेखपाल जयप्रकाश व ग्राम प्रधान जिमी त्यागी ने मुदाफरा में करीब एक हेक्टेयर भूमि का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बजट के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है। जल्द ही थाने का निर्माण शुरू कराया जाएगा। थाना बनने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। इस क्षेत्र से बाबूगढ़ थाने की दूरी अधिक होने के कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था।