फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   एचपीडीए उपाध्यक्ष से मिले तीनों कांप्लेक्स के प्रभावित दुकानदार

एचपीडीए उपाध्यक्ष से मिले तीनों कांप्लेक्स के प्रभावित दुकानदार

Mon, 31 Jul 2017 11:54 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
एचपीडीए उपाध्यक्ष से मिले तीनों  कांप्लेक्स के प्रभावित दुकानदार
फोटो संख्या 31एचपीआर पीएच-04
विज्ञापन


एचपीडीए का राहत से इंकार, धरने पर दुकानदार

- एचपीडीए उपाध्यक्ष से मिले तीनों कांप्लेक्स के पीड़ित दुकानदार
- दुकानदारों ने रखा अपना पक्ष, मांगा एक माह का समय

अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। शहर के पॉश इलाकों में बने तीन प्रमुख शापिंग कांप्लेक्स के बेसमेंट सील करने के नोटिस चस्पा करने के मामले में पीड़ित दुकानदारों ने सोमवार को भी सिटी प्लाजा के बाहर धरना दिया। साथ ही उन्होंने एचपीडीए उपाध्यक्ष से मिलकर अपना पक्ष रखने के लिए एक माह का समय मांगा है। हालांकि, प्राधिकरण से दुकानदारों को कोई राहत नहीं मिली।
शहर के रेलवे रोड स्थित सिटी प्लाजा, विष्णु प्लाजा और लक्ष्मी प्लाजा के बेसमेंट में पार्किंग स्थल पर दुकान बनाई गई हैं। इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद एचपीडीए ने इन दुकानों को सील करने का नोटिस चस्पा कर दिया है। साथ ही इन शॉपिंग कांप्लेक्स के दुकानदारों को दुकानें खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया है।
विज्ञापन

इसके विरोध में पीड़ित दुकानदारों ने सोमवार सुबह भी सिटी प्लाजा के बाहर धरना दिया। उनका का कहना था कि प्राधिकरण ने 26 जुलाई को 30 दुकानें सील करने की कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया है। इसके लिए तीन दिन का समय दिया जाना था। लेकिन प्राधिकरण ने 29 जुलाई को दुकानों पर नोटिस चस्पा कर दिया, जिससे उन्हें दुकानें खाली करने का समय नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में दुकानदारों ने सोमवार को एचपीडीए उपाध्यक्ष गया प्रसाद से मिलकर बताया कि उन्होंने 15 साल पहले बेसमेंट में दुकानें खरीदी थीं। लेकिन उन्हें इस संबंध में कोई नोटिस जारी नहीं किया गया। अब से पूर्व सभी नोटिस अनिल गुप्ता टीटू को जारी किए गए हैं, जबकि अनिल गुप्ता व उनके पार्टनर 15 वर्ष पूर्व उन्हें दुकान बेच चुके हैं। अब सील करने की कार्रवाई के बाद सैकड़ों दुकानदार सड़क पर आ जाएंगे। इस दौरान दुकानदारों ने प्राधिकरण उपाध्यक्ष से एक माह का समय मांगा है। एचपीडीए उपाध्यक्ष गया प्रसाद ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार प्राधिकरण कार्रवाई कर रहा है। दुकानदार स्वयं जल्द दुकानें खाली कर दें। इस संबंध में व्यापारियों को समय नहीं दिया जाएगा।

इस दौरान सचिन सिंहल, जवाहर सिंह, अमित, कपिल, जीवोत्तम नारंग, रजनीश शर्मा, राजकुमार खन्ना, आशीष मलिक, कमल छाबड़ा, परमजीत सिंह, सचिन चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed